Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राज्यपाल का जनपद भ्रमण सम्पन्न, लाभार्थियों को योजनाओं का वितरण

ब्यूरो 27-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260227-WA0011

गाजीपुर| श्रीमती आनंदीबेन पटेल, माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश का एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। पुलिस लाइन सभागार एवं परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें दिव्यांग बच्चों से संवाद, व्हीलचेयर एवं सहायक उपकरण वितरण तथा रिफ्रेशमेंट वितरण शामिल रहा। राज्यपाल महोदया ने विवेकाधीन कोष से सेवा कार्य हेतु समर्पित बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके उपरांत पुलिस लाइन सभागार में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं सामग्री वितरित की गई।

प्रमुख कार्यक्रम एवं वितरण

200 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्री-स्कूल किट

पोषण अभियान के अंतर्गत 10 पोषण पोटली

100 आयुष्मान कार्ड

स्वामित्व योजना के अंतर्गत 300 लाभार्थियों को घरौनी

मुख्यमंत्री आवास योजना के 200 लाभार्थियों को चाभी वितरण

100 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि स्वीकृति प्रमाण पत्र

150 पीएम सूर्य योजना लाभार्थियों को प्रमाण पत्र

100 अंत्योदय नवीन राशन कार्ड (जीरो पावर्टी श्रेणी)

श्रम विभाग द्वारा 225 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के 250 लाभार्थियों को डमी चेक

राज्यपाल महोदया ने दिव्यांग बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रुचियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता किसी की प्रतिभा में बाधा नहीं बन सकती; दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों द्वारा “तारे जमीन पर” गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसकी राज्यपाल महोदया ने सराहना की। बाल विकास पुष्टाहार विभाग के कार्यक्रम में आंगनबाड़ी बच्चों की प्रस्तुतियों के उपरांत उन्हें फल एवं चॉकलेट वितरित किए गए। महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने महिला सुरक्षा एवं शिक्षा में सरकारी संस्थाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के उद्गार

मा० राज्यसभा सांसद डॉ० संगीता बलवन्त ने राज्यपाल महोदया का स्वागत करते हुए उनके प्रेरणादायी जीवन एवं सेवा भावना की सराहना की। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने स्वागत संबोधन में महिला सशक्तिकरण, बाल स्वास्थ्य, दिव्यांगजन कल्याण तथा टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में राज्यपाल महोदया के मार्गदर्शन को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ० ईरज राजा, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, सिद्धार्थ राय सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एमडीएम राशि न मिलने से अभिभावकों में असंतोष, डीएम से शिकायत
Next: मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी कार्रवाई से 03 अभियुक्त दोषसिद्ध

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.