Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260309-WA0012

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और दोनों आरोपियों को उनके घर के पास से हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के अनुसार थाना जमानियां में दर्ज मुकदमा संख्या 68/2026 में धारा 85, 80(2), 115(2), 351(3) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत वांछित रामबचन यादव (58 वर्ष) पुत्र स्व. महेश यादव और उनकी पत्नी देवन्ती देवी (56 वर्ष) निवासी रामपुरपट्टी सरनाम खां (खांवपुरा), थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी काफी समय से पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर दोनों को उनके घर के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव, कांस्टेबल राजेश यादव और महिला कांस्टेबल कंचन शामिल रहीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
Next: दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.