
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने सोमवार को जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त आरक्षियों की आंतरिक विषयों की परीक्षा के मद्देनजर आरटीसी परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने जनपद में एलपीजी गैस और ईंधन की किल्लत से संबंधित फैल रही भ्रामक अफवाहों पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने सभी गैस वितरक एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों से आपसी समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ईंधन की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक खबरों से बचें और प्रशासन का सहयोग करें।
