Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

असहायो के साथ बन्दरो की भूख मिटाते कोतवाल

संवाददाता 02-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ज़मानिया। स्थानीय तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन इन दिनों असहाय व गरीबो को कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन में जद्दोजहद कर रहे गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है।

प्रशासन स्वयं व लोगो द्वारा बताए जा रहे असहायों की मदद करने में चार कदम आगे बढ़कर मदद करने के लिए 24 घण्टे तैयार रह रही है की किसी को भी इस विषम परिस्थिति में भूखा न रहने दिया जाय।।वही स्थानीय कोतवाल राजीव कुमार सिंह इन दिनों गरीबो के लिए स्टार बने हुवे है और गरीब निर्भीक होकर कोतवाल से उनकी गाड़ी रूकवाकर अपनी बात को कह रहे है और कोतवाल भी उनकी बातों पर खरे उतरने का प्रयास कर रहे है और मदद के रूप में खाद्यान के साथ साथ बिस्कुट, टोस्ट, ब्रेड, अंगूर व कुछ अत्यंत गरीबो द्वारा मांगने पर अपनी जेब से पैसे देने से भी पीछे नही हट रहे है। वही आज बृहस्पतिवार को राम नवमी के पावन पर्व पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह अपने हमराही कांस्टेबल मंगल यादव, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल गोविंद निर्मल और कांस्टेबल रत्नेश द्वारा नई पहल करते हुवे इंसानों के साथ साथ भूखे बंदरों को भीगा चना ,अंगूर, बिस्कुट आदि खिला कर मानवता का परिचय दिया और कहा कि इस महामारी में इंसानों के साथ-साथ जानवर भी भूखे ना रहे इनका भी ख्याल हम मानवों को करना चाहिए और सरकार के दिशा निर्देशन का पूरा ख्याल करते हुवे उसका पालन करना चाहिए। उनके इस तरह के आचरण पर लोग कोतवाल को बधाईयां भी दे रहे है जो चर्चा का विषय बना हुवा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोतवाली प्रभारी ने असहाय लोगों को वितरित किया खाद्य सामग्री
Next: कोरोना के खिलाफ जंग में जन सहयोग की अपील

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.