Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना के खिलाफ जंग में जन सहयोग की अपील

ब्यूरो 02-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एन.सी.सी. गतिविधियों हेतु सहयोगी एन.सी.सी.अधिकारी के रूप में 3/91 यू.पी.बटालियन मुगलसराय के कैप्टन डॉ.अंगद प्रसाद तिवारी ने क्षेत्रीय सम्मानित नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षार्थियों, एन.सी.सी.कैडेटों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक सेविकाओं, रोवर्स रेंजर्स से सम्बद्ध शिक्षार्थियों एवं महाविद्यालय में कार्यरत समस्त प्राध्यापक,कर्मचारियों एवं आमो ख़ास से इस भयावह बीमारी से बचने हेतु सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का अक्षरशः अनुपालन की अपील की है।

उन्होंने इस समस्या की ओर ध्यान देने की अपील के साथ प्रधानमंत्री जी द्वारा किये गये लाॅकडाउन का शत प्रतिशत पालन करें एवं अपने आस – पास के लोगों को भी इसका पालन करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया नए रोगियों की संख्या रुके। कैप्टन तिवारी ने कुछ उपयोगी सुझाव का सबसे पालन हेतु कहा-
1- कृपया अपने हाथ को बार बार साबुन से अच्छी तरह से धोएं।
2- घर से बाहर कदापि न जाएं।यदि किसी अति आवश्यक कार्य हेतु बाहर जाना ही पड़े तो पूरी सावधानी बरतें और मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
3- अनजान व्यक्तियों एवं अन्य लोगों से दूरी बनाए रखें।
4- सर्दी, खांसी, बुखार एवं जुकाम होने पर लोगों से दूरी बनाए रखें एवं अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र के डाॅक्टर से सलाह लें।
5- निरन्तर गर्म जल का सेवन करें।
6- नर सेवा को नारायण सेवा माना जाता है अतः अपने आस-पास के भूखे और जरूरत मंद व्यक्तियों को सहायता अवश्य उपलब्ध कराएं।
7.घबराएं नहीं यह समय भी बीत जाएगा समय को काटिए समय से कटवाइए मत। आप सभी स्वस्थ रहें ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: असहायो के साथ बन्दरो की भूख मिटाते कोतवाल
Next: खाद्य सामग्री वितरित कर लोगों को जागरुक कर रही पुलिस

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.