Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अनवरत सेवाभाव को निज जीवन में उतारते सुनील कुमार

ब्यूरो 14-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। गाजीपुर जिले में विद्यार्थी परिषद के सेवा कार्य प्रमुख सुनील कुमार चौरसिया के नेतृत्व में नगर एवं क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 50 परिवारों में 250 किलो चावल, 250 किलो आटा, 50 किलो प्याज, 75 किलो दाल, दूध, नमक, तेल-मशाला, हर्दी पैकेट व 120 किलो आलू , 250 साबुन व स्वनिर्मित 260 मास्क का निःशुल्क वितरण विगत 25 मार्च से अब तक कर चुके हैं।

साथ ही नागरिकों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक भी कर रहे हैं।बताते चलें कि विद्यार्थी परिषद स्टूडेंट्स फ़ॉर सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवाभाव भरने का कार्य करती है। जिससे प्रत्येक विद्यार्थी अनवरत समाज,राष्ट्र के प्रति अपने कर्तब्य का पालन कर देश, राष्ट्र, समाज की सेवा भावना से लबरेज रहे। देश,समाज में जब भी विपरीत परिस्थितियों ने बाढ़, तूफान,बीमारी आदि के रूप में घेरा है तब तब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आगे बढ़कर उसका सामना करने को तैयार रहते हैं। चिकित्सा शिविर,रक्त दान कैम्प,हेल्प डेस्क आदि माध्यमों से समाज की सेवा करते रहते हैं। किसी भी विद्यार्थी में यह सेवा भावना यू ही नहीं आती उसके लिए विद्यार्थी परिषद विद्यालयों में वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी के अंदर राष्ट्रप्रेम,सेवाभाव,सहयोगी भावना,उदारता के संस्कार से धीरे धीरे परिपूर्ण करती है। यही परिषद का लक्ष्य और उद्देश्य है।यह सुनील कुमार चौरसिया के संस्कार की ही देन है कि इनका अनुज संदीप कुमार चौरसिया जो हिंदू इंटर कॉलेज में ग्यारहवीं कक्षा का छात्र है ने हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी गण डॉ.रविन्द्र कुमार मिश्र, डॉ.अरुण कुमार एवं डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री की प्रेरणा से पिछले दिनों स्व श्रम से 295 मास्क तैयार कर वितरण हेतु प्रदान किया है। इस कार्य में पवन कुमार चौरसिया भी सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उपजिलाधिकारी ने किसानों से की अपील
Next: फसल हुई जलकर राख

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 13 नामजद समेत कई पर मुकदमा

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक किशोर घायल

ब्यूरो 06-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को गाजीपुर में आयोजित होगी महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक

ब्यूरो 06-03-2026
IMG-20260306-WA0014

महिला दिवस को भव्य बनाने हेतु 08 मार्च को नेहरू स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता

ब्यूरो 06-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.