Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फसल हुई जलकर राख

संवाददाता 14-04-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गाँव स्थित छलका के पास गेहूं की फसल का दवरी की जा रही थी ।इसी दौरान हाईटेंशन तार से स्पर्श हो जाने से  गेहूं की फसल में आग लग गई । घटना की सूचना कोतवाली में दी और आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी।

नगर के लोदीपुर मोहल्ला निवासी दलसिंगार कुशवाहा ने बताया कि उनका खेत बहादुरपुर गांव में स्थित है। खेत से फसलों की कटाई के बाद भैदपुर गांव के छलके के पास दवरी करने के लिए ट्रेक्टर से जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे हाईटेंशन तार से स्पर्श हो गया और आग लग गया। आग की लपटों को उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुड़ गए। वहीं मौजूद लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली में दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक फसल जलकर राख हो गई। ट्रैक्टर की ट्राली पर आग लगते ही चालक  कमलेश कुशवाहा ने ट्रैक्टर के इंजन को ट्राली से तत्काल अलग कर दिया जिससे ट्रैक्टर में आग नहीं लग पाया घटना की सूचना पर तहसील के कर्मचारियों ने मौका मुआयना किया और रिपोर्ट तहसील में सौंपी। इस संबंध में तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के सापेक्ष अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अनवरत सेवाभाव को निज जीवन में उतारते सुनील कुमार
Next: प्रधानमंत्री जी के संबोधन की सात बातों का अक्षरशः पालन करें शिक्षार्थी-शास्त्री

हो सकता है आप चूक गए हों

6cd586d2-87a1-467f-ade0-7b3b88c5810d

हेतिमपुर आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 284 युवाओं का अंतिम चयन

ब्यूरो 20-07-2026
446f344a-fe55-4ffe-bd9c-84d5e7a39353

एक ही परिवार के दो होनहारों ने NEET-UG में लहराया सफलता का परचम, जमानियां का बढ़ाया मान

ब्यूरो 20-07-2026
1ab49a78-548a-4900-92da-58f5413bdcf7

सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, बुलडोजर कार्रवाई में पीडब्ल्यूडी की जमीन अतिक्रमण मुक्त

ब्यूरो 20-07-2026
552dc436-bb3f-4554-862e-e03fe1419b69

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने चक्काबांध तट का किया निरीक्षण

ब्यूरो 20-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.