Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्राथमिक विद्यालय के खिड़की से लटकता मिला युवक का शव,क्षेत्र में फैला सनसनी

ब्यूरो 28-06-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर पचरासी स्थित प्राथमिक विद्यालय के खिड़की से लटकता एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का शव जमीन से मात्र तीन फीट की ऊँचाई पर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया व छानबीन में जुट गई।

मृतक युवक की पहचान अभीजीत चौहान 22 वर्ष पुत्र सुदर्शन चौहान के रूप में हुई। मृतक बनारस मे रहकर पढाई करता था। लॉकडाउन के चलते इस समय घर पर ही रह रहा था। रविवार की सुबह उसका शव रसूलपुर पचरासी स्थित स्कूल के खिड़की से लटका शव मिला। खिङकी मे गमछे के फंदे मे लटके मिले शव की जमीन से उचांई मात्र ढाई से तीन फीट है। देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई हो।

इस घटना की जानकारी सुबह हुई जब गांव के लोग उधर से गुजर रहे थे। इसकी सूचना परिवार वालो को दी। इस सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही नंदगंज थानाध्यक्ष राकेश सिंह,एस आई बलवंत यादव व बलवान सिह दल बल के साथ पहुंच कर फोरेसिंक टीम को बुलाकर खुलासा करने मे जुट हुए हैै। नंदगंज पुलिस लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दी हैै। हालांकि परिवार वालों का मानना हैै कि अन्यत्र हत्या करकेे स्कूल में ले जाकर आत्महत्या का रुप दिया गया हैैै। फिलहाल जो भी हो जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। वहीं हत्या को लेकर पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चा जारी हैै। इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि पीएम रिपोर्ट के बाद घटना का खुलासा हो जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महामारी नियंत्रण में स्वैच्छिक सेवा दें स्वयं सेवक-डॉ.अरुण कुमार कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस
Next: 5 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 4 अंतर्जनपदीय लुटेरे गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.