Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी

ब्यूरो 02-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सरायमुरादअली स्थित टीआरजी हॉस्पिटल के बगल में सरकारी देशी शराब की दुकान में कार्यरत सेल्समैन का गुरुवार की सुबह 6 बजे अज्ञात बदमाशों ने गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी। सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस छानबीन करने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार देशी शराब दुकान का सेल्समैन कन्हैया सिंह पुत्र अनिल सिंह (26) निवासी बमौरा थाना विद्यावती नगर जिला समस्तीपुर बिहार सुबह पाँच बजे जगने के बाद अपने साथी दिनेश कुमार पुत्र अशोक निवासी बेल्थरा थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर संग टहलने निकला। दिनेश कुमार 10 दिन से ही शराब की दुकान पर रह रहा था। टहलते वक्त कन्हैया चाय बनवाने की बात दिनेश से कह कर देशी शराब की दुकान के नीचे स्थिति चाय की दुकान पर आ गया तथा चाय बनाने की बात कह कर दुकान से बाहर आ गया। मौके की तलाश में लगे हुये अज्ञात हमलावर ने कन्हैया के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। गर्दन कटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा हमलावर फरार हो गये। चाय दुकानदार ने घटना की सूचना साथी दिनेश को दिया तथा वह भी डर से फरार हो गया। मौके पर पहुँची ने छानबीन शुरू कर दिया तथा अगल बगल के लोगों से पूछताछ करने लगी। सूचना पर दुकान मालिक धरम्मरपुर निवासी मनोज सिंह भी मौके पर पहुँचे तथा दिलदारनगर स्थित सरकारी शराब की दुकान में कार्यरत मृतक के चचेरे भाई व परिजनो को सूचित किया। मृतक कन्हैया माता पिता का इकलौता पुत्र था। यह सरकारी देशी शराब की दुकान पर एक साल से रह रहा था। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम हेतु भेजा जा रहा है। छानबीन की जा रही है जल्द ही हत्या की घटना का खुलासा किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अखिलेश यादव के फोटो को केक खिलाकर मनाया जन्म दिन
Next: कोरोना महामारी से बचाव के लिए भाजपा नेता ने किया हवन पूजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.