Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोरोना महामारी से बचाव के लिए भाजपा नेता ने किया हवन पूजन

संवाददाता 02-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(ग़ाज़ीपुर)। देश मे फैला कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए हर तरह के प्रयास किये जा रहे है। जहाँ सरकार कोरोना संक्रमितों के बेहतर उपचार हेतु हर संभव प्रयास कर रही है वही इस बीमारी को देश से भगाने के लिए लोग पूजा अर्चना भी कर रहे है।

भाजपा नेता वरुण पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मा कामाख्या धाम पर पूजन अर्चन के साथ हवन कर इस बीमारी अंत करने के लिए माँ से प्रार्थना की।
गुरुवार की सुबह केंद्रीय फ़िल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वरुण पांडेय ने दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सोसल डिस्टेंस एव आवश्यक नियमो का पालन करते हुए पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार मे पहुच कर देश की सुख शांति समृद्धि हेतु माँ से प्रार्थना की तत्पश्चात उन्होंने देश मे फैली कोरोना महामारी को दूर करने के किये हवन पूजन किया। इस कार्यक्रम के उपरांत ज्योतिषाचार्य प. राम प्रकाश उपाध्याय द्वारा रचित पंचांग पराशर वाणी का विमोचन इनके द्वारा किया गया।इस संबंध में वरुण पांडेय ने बताया कि देश मे फैले कोरोना संकट को दूर करने एवं इससे संक्रमित अपने भाइयों बहनों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया है। इसके साथ ही सीमा पर भारत चीन के बीच बढ़ रहे विवाद के दौरान सरहदों पर भारत माता की रक्षा करने के लिए मौजूद जवानों की कुशलता के लिए भी मा से प्रार्थना की गई है। उक्त अवसर पर मुरली कुशवाहा, श्रीराम पांडेय, सुनील,जयप्रकाश, कृष्णप्रताप, सलिल, जनमेजय, जितेन्द्र, आनंद, चंद्रप्रकाश गुप्ता, सर्वानंद बाबा, घनश्याम, सर्वानंद बाबा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी
Next: 112 नंबर के सुरक्षाकर्मी की बाइक चोरी, महकमें में मची हलचल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.