Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बैठक से पूर्व, प्रधानाचार्य ने सबका किया थर्मल स्क्रीनिंग

संवाददाता 10-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियॉ। क्षेत्र के दाउदपुर ग्राम स्थित श्री आदित्य इण्टर कालेज के सभागार में शुक्रवार को अभिभावक व शिक्षक की बैठक हुई। बैठक से पूर्व पूरे विद्यालय को सेनेटाइज करने के पश्च्यात उपस्थित सभी शिक्षक व अभिभावक गणों का थर्मल स्क्रीनिंग व उनके हाथो को सेनेटाइज कर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पाण्डेय द्वारा मास्क का वितरण किया गया।

बैठक में शामिल होने जा रहे लोगो को मास्क पहनाते प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय

बैठक में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया है। आज सभी लोगों इस महामारी से भय ग्रस्त हो चुके है। इस महामारी से बचने का एक मात्र उपाय अपना बचाव है। क्योकि अभी तक इस महामारी का कोई इलाज नही है। इसलिए सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का हम सभी को पालन करना चाहिए तथा स्वच्छता व जरूरी उपाय को अपनाकर हम सभी लोग इस महामारी तथा संचारी रोग से बच सकते है। इस महामारी ने बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल असर डाला है। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए सरकार के निर्देश पर अनुभवी शिक्षकाे के द्वारा टेलिविजन के द्वारा शिक्षण की व्यवस्था की गई है तथा 15 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई भी शुरु कर दी जायेगी। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो। ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए तथा सभी बच्चों तक शिक्षण का लाभ पहुॅचाने के लिए अभिभावक गणों से सुझाव भी माँगा गया। बैठक में जगरनाथ तिवारी, नगीना तिवारी, हरेन्द्र सिंह, राकेश तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, विकास सिंह, रामप्यारे सिंह, प्रभाकर सिंह, श्यामनरायण सिंह, आनन्द कुमार, जर्नादन यादव, मदन सिंह, राजू, दिनेश आदि लोग मौजूद रहे।

बैठक को सम्बोधित करते प्रधानाचार्य ओम प्रकाश पाण्डेय

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दबंगो के खिलाफ कार्यवाई के लिए बीडीओ ने दी तहरीर
Next: ग्राम मिर्चा हॉट स्पाट घोषित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.