Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्राम मिर्चा हॉट स्पाट घोषित

ब्यूरो 10-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओ0पी0आर्य ने बताया कि कोविड-19 कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी से प्रभावित मुहल्ला कपूरपुर (मिश्रबाजार) थाना कोतवाली तहसील सदर 09.07.2020, मुहल्ला नवापुरा थाना कोतवाली तहसील सदर, ग्राम मिर्चा थाना दिलदारनगर तहसील सेवराई, 08.07.2020 एवं युसुफपुर बाजार-कपड़ा मण्डी, थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद तहसील मुहम्मदाबाद गाजीपुर में 06.07.2020 को एक – एक कोरोना पाजिटिव केस प्राप्त होने के कारण सम्पूर्ण क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट एरिया/हाटस्पाट के रूप मे घोषित किया गया है।

उक्त ग्रामो/वार्डाे मे भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दी गयी एडवाइजरी एवं अद्यतन दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु उक्त क्षेत्र मे अवस्थित दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य गतिविधियों जिनमे सम्बन्धित आम नागरिक का आना-जाना हो, पूर्णरूपेण प्रतिबन्धित किया गया है। इस क्षेत्र मे कोई भी दुकान या उपरोक्त प्रकार गतिविधियों से सम्बन्धित प्रतिष्ठान आदि बिना अधोहस्ताक्षरी की अनुमति के न खोली जाय तथा लाकडाउन का पूर्णरूपेण अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। जनसामान्य को उपलव्ध कराये जाने वाली आवश्यक वस्तुओ, दवाओं तथा साफ सफाई एवं सुरक्षा आदि मे लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा। आवश्यक बस्तुओं की आपूर्ति, स्वच्छता कर्मी एवं सुरक्षा मे लगे व्यक्ति/कर्मी भी सक्षम स्तर द्वारा निर्गत आदेश के माध्यम से ही प्रवेश/आवागमन करेगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बैठक से पूर्व, प्रधानाचार्य ने सबका किया थर्मल स्क्रीनिंग
Next: पायलट प्रोजेक्ट के रूप में ग्राम हुए चिन्हित

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.