Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तहसीलदार के फटकार के बाद गांव में शुरू हुआ कार्य

विशेष संवाददाता 26-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। तहसील क्षेत्र में रह रहे लोगों में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। शनिवार को तहसील क्षेत्र के दो लोग संक्रमित पाये गये। जिसके बाद तहसील क्षेत्र कुल संक्रमितों की संख्या 16 हो गयी है।

तहसील एवं पुलिस प्रशासन के कड़े दिशा–निर्देश जारी करने के बाद भी क्षेत्र में लगातार मामले बढते जा रहे है। जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गयी है और प्रशासन अपनी ओर से इस संक्रमण को रोकने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। रविवार की सुबह तहसीलदार आलोक कुमार ने नाथुपुर फुल्ली गांव में सिविल कोर्ट के कर्मचारी के संक्रमित पाये जाने पर उसके घर पहुंचे। पूरे परिवार सहित आस पास के लोगों को कोरोना टेस्ट कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि प्रतिदिन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल मोबाइल वैन आ रही है। जो कोरोना की जांच कर आधे घंटे में रिजल्ट दे देती है। सभी गांव के लोग जा कर अपना टेस्ट करा लें ताकि आपके परिवार सहित गांव के अन्य लोग भी सुरक्षित रहे। जिसके बाद वे जोगियामार गांव पहुंचे और लोगों से साफ सफाई सहित अन्य विषयों पर जानकारी ली और गांव आये लोगो के स्वास्थ्य पर पैनी नजर बनाये रखने का निर्देश दिया। वही गांव में साफ सफाई सहित सेनेटाइजेशन का कार्य न किये जाने पर एडीओं पंचायत एवं सेक्रेटरी को उन्होंने जम कर फटकार लगायी। जिसके बाद तत्काल सेनेटाईजेशन सहित साफ सफाई का कार्य गांव में शुरू हुआ। गांव के निरीक्षण के बाद तहसीलदार ने नगर का रूख किया और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। स्वास्थ्य केन्द्र के आस पास कि मेडिकल दुकान संचालकों से अपना कोराना टेस्ट कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बीमारी का वर्तमान समय में कोई इलाज नहीं है। इससे बचाव ही इसका पुख्ता इलाज है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालत करने हुए दवाओं को बेचे। यदि कोई दुकानदार सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके विरूध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

तहसील क्षेत्र के असांव‚ गोपालपुर‚ रामपुर पट्टी सरनाम खां‚ जमानियां रेलवे स्टेशन‚ बरेसर‚ जोगियामार‚ कालूपुर‚ थाना परिसर जमानियां‚ यबीआई बैंक जमानियां‚ एसबीआई बैंक जमानियां‚ नाथूपुर फुल्ली‚ ताड़ीघाट‚ तियरी‚ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानियां में कोरोना संक्रमित लोग पाये जा चुके है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एक पत्रकार सहित एक पुलिसकर्मी संक्रमित
Next: दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,चली गोली,दो दर्जन घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.