Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,चली गोली,दो दर्जन घायल

विशेष संवाददाता 26-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के महना गांव में दो पक्षों में हुए जमकर मारपीट और गोलीबारी में करीब 2 दर्जन लोग घायल हो गए, जिसमें 2 लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

जानकारी अनुसार महना गांव निवासी शाहजहां खान की कब्रिस्तान में भैंस चराने को लेकर अपने ही पड़ोसी जहांगीर से बहस हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा की दोनों पक्षों के तरफ से लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से विपक्षी दलों पर फायर झोंक दिया एक के बाद एक हुए करीब 3 फायर में विपक्षी पक्ष के करीब 6 लोग घायल हो गए। जबकि लाठी डंडे से हुई मारपीट में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। गोली के छर्रा लगने से घायल 6 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया जहां से स्थिति नाजुक होने पर दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार करते हुए लाइसेंसी बंदूक को जप्त करने के साथ ही खोखा भी बरामद कर लिया है। सीओ जमानिया सुरेश शर्मा ने मौका मुआयना करते हुए मामले की छानबीन में जुट गए हैं। पूरे घटनाक्रम में एक पक्ष से 13 तो दूसरे पक्ष से 11 लोग घायल हैं। एक पक्ष के जहांगीर ने 10 लोगों के खिलाफ भैंस चराने को लेकर हुई मारपीट की तहरीर दी है। जबकि दूसरे पक्ष ने थाने में अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस दोनों पक्षों के तरफ से मिले तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी जमानिया सुरेश शर्मा ने बताया कि दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष द्वारा लाइसेंसी बंदूक से फायर किया गया है। दोनों पक्षों के 8 लोगों गिरफ्तार करते हुए लाइसेंसी बंदूक को जप्त कर लिया गया है मामले की छानबीन की जा रही है अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तहसीलदार के फटकार के बाद गांव में शुरू हुआ कार्य
Next: प्रेमी युगल ने मौत को लगाया गले

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.