Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पिड़ित परिवार की मदद में आये सभी नेतागण

संवाददाता 01-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

नगसर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नूरपुर गॉव में बीते दिनों ब्राह्मण परिवार पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पूर्ण रवैया से क्षुब्ध होकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कल्याण तिवारी पीडित परिवार के घर पहुंच कर हर सम्भव मदद करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के साथ खाकी की इस तरह की दरिंदगी और वह भी सेना के जवान के साथ किसी भी स्थिति में बर्दास्त नही किया जायेगा उनके साथ बलिया व ग़ाज़ीपुर के जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। प्रदेश में हो रहे ब्राह्मणों पर अत्याचार से प्रदेश भर के ब्राह्मणों में आक्रोश भर गया है।

क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पीड़ित के घर जाकर उनके हर सुख दुख में साथ देने की बात कहा ।

भाजपा के प्रान्तीय सदस्य जितेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा ब्राह्मणों के साथ हो रहे दमनकारी व्यवस्था व सरकार को बदनाम करने वाले नगसर थानाध्यक्ष रमेश कुमार के साथ ही घटना में सलिप्त सिपाहियों को किसी भी दशा में बख्सा नही जाएगा। क्योंकि यह सिर्फ ब्राह्मण की ही बात नही है देश की रक्षा करने वाले सेना के सम्मान की भी बात है।

भाजपा के प्रभारी मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल के आदेश पर जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी भी पीड़ित के घर जाकर घटना की जानकारी लिए और फोन से पीड़ित की बात मंत्री से कराए जो मुख्यमंत्री को प्रकरण से अवगत कराया गया। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर रविवार को दोपहर में प्रभारी मंत्री मौके पर जाकर पीड़ित से मिलकर घटना की जांच और उचित कार्यवाही की व्यवस्था करेंगे।

इस मौके पर नूरपुर में जिला मंत्री रविन्द्र यादव , महिला जिलाध्यक्ष रुद्रा पाण्डेय, कृष्णबिहारी राय, ओमप्रकाश राय, नृपेंद्र उपाध्याय, राजेश्वर तिवारी के साथ ही सपा ,भाजपा के नेता और ब्राह्मण नेताओ का दिन भर जमावड़ा लगा रहा ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: इस सरकार में कानून नाम की कोई चीज नही बची-पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह
Next: पिड़ित परिवार के घर पहुॅचे डीएम,दिये जॉच के आदेश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.