Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

इस सरकार में कानून नाम की कोई चीज नही बची-पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

संवाददाता 01-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

नगसर(गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के नूरपूर में बीते दिनो फौजी और ब्राह्मण परिवार पर नगसर थानाध्यक्ष द्वारा किये गये क्रूरता से पीड़ित परिवार खौफ में जी रहा है। पीड़ित परिवार को सम्बल प्रदान करने शनिवार को सपा के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह पहुंचे तथा उन्होंने कहा सैनिक का सम्मान और ब्राह्मण जाति के सम्मान के लिए किसी भी तरह की क्रूरता बर्दाश्त नही किया जाएगा।

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में कानून नाम की कोई चीज नही बची है। खाकी और सरकारी मुलाजिम मनमानी करते हुए सामान्य आमजन को परेशान कर रहे है और मनमानी पूरा न होने पर बदसलूकी और गुंडागर्दी पर उतर रहे है इसका जीता जागता उदाहरण है नगसर थानाध्यक्ष और सिपाहियों द्वारा ब्राह्मण परिवार की बर्बरता पूर्वक पिटाई, यह सिर्फ एक ब्राह्मण की नही बल्कि आम जनमानस की पीड़ा है और इस दुखद घड़ी में मैं परिवार के साथ खड़ा हूँ। खाकी के मनमानी को रोकने और नगसर थानाध्यक्ष के ऊपर कड़ी कार्यवाही के लिए मैं कुछ भी करने को तैयार हूं। उक्त मौके पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह, श्यामनारायण कुशवाहा, अलाउद्दीन आदि रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला प्रशासन ने जारी किया गाइड लाइन
Next: पिड़ित परिवार की मदद में आये सभी नेतागण

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.