Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्व संचार मंत्री के क्षेत्र में बिजली जाते ही मोबाइल बन जाता है खिलौना

संवाददाता 05-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। पूर्व संचार मंत्री के जनपद में संचार व्यवस्था ध्वस्त बिजली गायब नेटवर्क गायब यह हाल है। स्थानीय दूरभाष केंद्र का जहां बिजली रहने पर ही बीएसएनल उपभोक्ताओं को मोबाइल से बात हो पाती है। बिजली गायब होते ही मोबाइल खिलौना बन जाता है।

यह हाल है कि देश के पूर्व संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा की जनपद में स्थापित बीएसएनल दूरभाष केंद्र का विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को निर्बाध गति से सेवा उपलब्ध कराने हेतु बिजली के न रहने पर जनरेटर की सुविधा भी दूरभाष केंद्र पर उपलब्ध कराया गया है परंतु वह जनरेटर भी शोपीस बनकर रह गया है कारण की विभाग द्वारा जनरेटर को चलाने के लिए डीजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है अब सवाल यह है कि जिले के पूर्व संचार मंत्री के जनपद में विभाग की यह हालत है तो अन्य जनपदों का क्या हाल होगा जहां एक तरफ वर्तमान संचार मंत्री ने पूरे देश में नेटवर्क का जाल फैला कर उपभोक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने का प्रयास व वादा किये थे वह सिर्फ कागजों में दम तोड़ रही है,वहीं विभाग के कुछ अधिकारी सरकार की योजनाओं में पलीता लगाने में लगे हुए हैं।यह हाल है देश की नामी कम्पनी बीएसएनल व अग्रणी कम्पनी का दावा करने वाली अंबानी ग्रुप का जियो,पिछले एक साल से पूरे क्षेत्र के मोबाइल उपभोक्ता इन दोनों कम्पनी के नेटवर्क की समस्या से त्रस्त है और शिकायत सुनने वाला भी कोई नहीं है,उपभोक्ता जाए तेल लेने फिर तो मजबूरी रिचार्ज करायेंगे या फिर मजबूरी में अपना नंबर दूसरी कम्पनियों में पोर्ट करा रहें हैं।इस संबंध में उपभोक्ता सर्वेज अख्तर, रामप्रवेश मौर्य, विनोद विश्वकर्मा, दिनेश वर्मा, गुड्डू पासवान, पप्पू भठ्ठ, आर्यन सिंह, आनंद कुमार, भीभ मौर्य, चन्दन मद्धेशिया, सविता सिंह, संदीप प्रताप सिंह, पूनम सिंह, सोनी सिंह आदि ने बताया कि बीएसएनल कम्पनी का सीम रखना और नहीं रखना दोनों बराबर कब नेटवर्क उड़ जाएगा कोई भरोसा नहीं इससे सभी लोग काफी आहत है मजबूरी में दूसरी कम्पनी का सहारा लेना पड़ रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भाजपा नेता पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा
Next: धार्मिक स्थल बना आवारा पशुओं का चारागाह

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.