Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धार्मिक स्थल बना आवारा पशुओं का चारागाह

संवाददाता 05-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। क्षेत्र के पौराणिक महत्व वाले धार्मिक स्थल महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में छुट्टा आवारा पशुओं के आतंक से श्रद्धालुओं सहित क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों सहित मंदिर समिति के सदस्यों ने तहसील मुख्यालय, जिला मुख्यालय, मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर दर्जनों बार शिकायत किया परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। छुट्टा आवारा पशुओं द्वारा हताशा फसल बर्बादी ने किसानों को तबाह कर रखा है।

भाजपा से मोदी योगी सरकार द्वारा गोवंश पूर्ण प्रतिबंध पशु व्यापार पर रोक लगाने और पशुओं की खरीद बिक्री करने वाले किसानों व्यापारियों पर हमले और पुलिस उत्पीड़न के कारण गाय बछड़ा वन्य पशु छुट्टा घूम रहे हैं। उनकी तादाद खतरनाक रूप से बढ़ती जा रही है। मंदिर परिसर में सैकड़ों कि संख्या में मौजूद मवेशियों के द्वारा कि गई गंदगी से लोगों को पैर रखनें कि जगह भी नसीब नहीं हो रहा। वहीं कुछ मनबढ किस्म के जानवरों द्वारा दर्शनार्थियों पर हमले भी हो जा रहे हैं।जिस कारण पूजा पाठ करने वाले दर्शनार्थि भयभीत नजर आते हुए मंदिर आने से हिचकिचा रहें हैं।शासन प्रशासन को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष रामबचन सिंह व सचिव वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या कि जानकारी दी गई परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर मंदिर परिसर में ही गौ आश्रय बन जाता तो कम से कम मंदिर परिसर सहित क्षेत्र के किसानों को राहत मिलती जिससे लोग भयमुक्त होकर रहते और किसानों की फसल नुकसान होने से बच जाती।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्व संचार मंत्री के क्षेत्र में बिजली जाते ही मोबाइल बन जाता है खिलौना
Next: सतर्कता कोरोना वायरस से बचाव का बेहतर उपाय

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.