Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मानक के अनुरुप नहर की सफाई न होने पर जे0ई0/ए0ई0 के वेतन से होगी वसूली-डीएम

ब्यूरो 20-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने आज विकास खण्ड भांवरकोल तहसील मुहम्मदाबाद के अन्तर्गत वीरपुर कैनाल से ग्राम बाठा टेल तक 12.5 किमी0 नहर की हो रही सफाई कार्य का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नहर की प्रत्येक प्वाइंट पर 4.5 फीट की गहराई सुनिश्चित करायी जाय। जांच के दौरान इससे कम गहरायी पायी जायेगी तो सम्बन्धित जे0ई0/ए0ई0 के वेतन से वसूली की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा मे टेल तक पानी पहुचना चाहिए, यदि इसमे कोई कोताही पायी गयी तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लघु डाल नहर को निर्देश दिया कि समय-समय पर इस कार्य का मानीटरिंग करते हुए अगले रवी की सीजन तक सभी किसानो को टेल तक पानी अवश्य मिल जाय। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्त, उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ताजियादारो व पीस पार्टी की हुई बैठक
Next: प्रधान ने 6 लोगों के खिलाफ दी नामजद तहरीर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.