Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ताजियादारो व पीस पार्टी की हुई बैठक

संवाददाता 20-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह। स्थानीय थाना परिसर में आगामी मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर शासन की मंशा के अनुरूप ताजियादारो व पीस पार्टी के सदस्यों की बैठक कि गई। जिसमें थानाध्यक्ष मरदह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप किसी प्रकार अफवाह का ध्यान न दे ना ही फैलाएं। इस तरह असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखते हुए पुलिस का सहयोग करते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दे। कोविड 19 कोरोना महामारी शासन के आदेश व गाइड लाइन पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम त्योहार को अपने घरों में ही संपन्न करे। कोई जुलूस या फिर मातम का कार्यक्रम आयोजित किया जाना पूर्णरूपेण प्रतिबंधित है और कहीं पर भीड़ इकट्ठा नहीं करना है। इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से पैनी नजर रखी जाएगी। जो भी व्यक्ति कोविड 19 महामारी गाइड लाईन का उलंघन करता पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई निश्चित की जाएगी। इस मौके पर थानाध्यक्ष शरद चंद्र त्रिपाठी, उप निरीक्षक नागेश्वर तिवारी, योगेन्द्र पाल, फुलचंद पाण्डेय, कैलाश मिश्रा, सज्जाद, अब्दुल, विसर्जन, एकलाख, फूलबदन, सलाम, आलम, अमीन, अब्बास, राजू, मुख्तार, सुभाष, यशवंत, श्यामबहादुर, समसाद, अशलम आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य विभाग में संविदा के पदों पर होने वाले साक्षात्कार की बदली तिथि
Next: मानक के अनुरुप नहर की सफाई न होने पर जे0ई0/ए0ई0 के वेतन से होगी वसूली-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.