Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निःशुल्क ड्रेस वितरण का हुआ आयोजन

संवाददाता 15-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कन्दवा (चन्दौली)। थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में मंगलवार को निःशुल्क ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें प्राथमिक के 250 और उच्च प्राथमिक के 202 सहित कुल 452 छात्र — छात्राओं में दो – दो सेट निःशुल्क ड्रेस वितरित किया गया।ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। ग्राम प्रधान निर्मला सिंह ने छात्र- छात्राओं से मन लगाकर और में से पढ़ने की नसीहत दी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान निर्मला सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि बच्चे पढ़ लिख कर देश का भविष्य बनें। इसके लिए सरकार मिड डे मील, निःशुल्क ड्रेस,निःशुल्क पुस्तक, बैग, जूता- मौजा, स्वेटर, दूध, फल वितरण सहित कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने बच्चों से अनुशासन में रहकर पूरे मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने की नसीहत दी। प्रधानाध्यापक सतेंद्र सिंह ने सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास और चलाए जा रहे कार्यक्रमों का उल्लेख किया। इस दौरान रविन्द्र सिंह, प्रशांत सिंह, अनूप सिंह, नीरज कुमार, सिराजुद्दीन, शशिकांत, अजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सरकार का 48 घण्टे का फरमान हुआ फेल
Next: 15 हजार का इनामिया बदमाश असलहा संग गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.