Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

15 हजार का इनामिया बदमाश असलहा संग गिरफ्तार

संवाददाता 16-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सेवराई(गाजीपुर)। गहमर पुलिस को पन्द्रह हजार रुपये के इनामीया व गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक अपराधी को बुधवार को असलहे संग गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मुहम्मद अफरोज उर्फ राजू निवासी चौखण्डी मोड़ थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार को एक तमंचा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उस पर थाना दिलदारनगर का 15 हजार रुपये का इनाम था। प्रभारीनिरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि बुधवार की अलसुबह लगभग 5 बजें पुलिस को सूचना मिली की गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार रुपये का इनामी थाना सासाराम के निवासी चौखंण्डी मोड पुलिस चौकी सेवराई के भदौरा यूनियन बैक स्थित नहर पुलिया चौराहे के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर इनामी बदमाश को मय तमंचा 315 बोर और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ  2/3 यूपी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाही के बाद से ही अफरोज उर्फ राजू फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसके विरुद्ध 3/25 आयुध का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वालो मे  प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र, उप निरीक्षक चौकी इंचार्ज सेवराई प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल पटेल, कांस्टेबल रविंद्र कुमार, दिनेश कुमार, जुगलेश दुबे शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निःशुल्क ड्रेस वितरण का हुआ आयोजन
Next: हल्की बारिश में मुख्य सड़क झील में हो जाता है तब्दील

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.