Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरकार का 48 घण्टे का फरमान हुआ फेल

संवाददाता 15-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा (चन्दौली)। क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित पंचायत भवन के पास लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर बीते दो दिनों से जला पड़ा है। लोगों के गुहार के बाद भी जले ट्रासफार्मर को नहीं बदला गया है।जिससे भीषण उमस में लोग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं।इसे लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति काफी रोष व्याप्त है।
कम्हरिया गांव स्थित पंचायत भवन के पास लगे 25 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से गांव के 20 घरों में विद्युत आपूर्ति होती है। लेकिन कंटिया कनेक्शन व ओवरलोड के चलते सोमवार की सुबह ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे बीस घरों की बिजली दो दिनों से गुल है। बिजली गुल होने से लोग भीषण उमस में उबल रहे हैं। बिजली न रहने से लोग एक अदद मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दर बदर भटकने को विवश हैं। गांव के रोहित सिंह बाचा और मधुबन सिंह का कहना है कि टोलफ्री नम्बर पर शिकायत के बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। जबकि मुख्यमंत्री का हर हाल में 48 घण्टे में जले ट्रांसफार्मर को बदलने का फरमान है। गांव के नरेंद्र सिंह,महेन्द्र सिंह,रिंकज सिंह आदि लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नहर की रेलिंग विहीन पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत
Next: निःशुल्क ड्रेस वितरण का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.