Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कांग्रेसियों ने सेना के शौर्य और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की साहसिक नीतियों को किया याद

ब्यूरो 16-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाज़ीपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध के 50 साल होने के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज बुधवार को गाज़ीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के निकट स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर भारतीय सेना के शौर्य साहस और बलिदान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री और इसी युद्ध की विजय श्री नीतियों से आयरन लेडी के रूप में विख्यात श्रीमती इंदिरागांधी के सफल युद्ध नीतियो की चर्चा कर उत्साह पूर्वक विजय दिवस पर भारतीय राष्ट्रगान कर मनाया।

विजय दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश सचिव राहुल राजभर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं जिलाध्यक्ष सुनील राम ने राष्ट्रगान का प्रारंभ किया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने उनके साथ राष्ट्रगान गाया।

गाजीपुर प्रभारी व प्रदेश सचिव राहुल राजभर ने कहा कि प्रत्येक भारतीय के लिए 16 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक एवं गर्व का दिन है क्योंकि आज ही के दिन सन 1971 में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह पराजित कर उनके 99 हजार सैनिकों को सरेंडर कराया जो कि भारत की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की साहसिक युद्ध नीतियों और सकारात्मक निर्णय का परिणाम था। उन्होंने विजय दिवस के अवसर पर युद्ध में शहीद हुए वीर भारतीय सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज के नौजवानों को भी जानकारी होनी चाहिए कि हमारे सैनिको के बहादुरी से पाकिस्तान के हजारों हथियार बंद सैनिक सरेंडर करने को मजबूर हुए थे।

काँग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने 1971 की जंग के जाबांजों को याद करतें हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी आयरन लेडी के रूप में इसी ऐतिहासिक विजय के लिए जानी जाती हैं। उनके द्वारा किए गए कार्य से हमारे देश भारत को दुनिया में उच्च स्थान मिला तथा हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान की दुनिया भर में किरकिरी हुई। हमें अपने महान नेताओं पर गर्व है जिन्होंने एक ऐतिहासिक निर्णय लेकर पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग करने का कार्य किया। काँग्रेस सरकार की ही देन थी कि भारत में पहली बार परमाणु बम का परीक्षण पोखरण में किया गया, जिसका पूरी दुनिया ने लोहा माना।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, लाल साहब यादव, राजीव कुमार सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, संटू जैदी, राजेश गुप्ता, राजेंद्र भारती, ओमप्रकाश राजभर, अखिलेश यादव, महबूब निशा, उषा चतुर्वेदी, ओम प्रकाश पासवान, सतीश उपाध्याय एवं नौजवान छात्र उपस्थित थे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शुरू हुआ बायोमैट्रिक अटेंडेंस
Next: प्रथम चरण में जनपद के स्वास्थ्यकर्मियों का होगा कोरोना टीकाकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260312-WA0001

बेलसड़ी मोड़ से तीन आरोपी गिरफ्तार, मुकदमे में थे वांछित

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.