Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शुरू हुआ बायोमैट्रिक अटेंडेंस

ब्यूरो 16-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने का निर्देश दिया है। जिस के क्रम में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बायोमैट्रिक अटेंडेंस लगाया जाना शुरू किया गया। जिसमें करीब 91 कर्मियों ने अपना बायोमैट्रिक अटेंडेंस लगाना सुनिश्चित किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जी सी मौर्य ने बताया कि शासन से मिले निर्देश के क्रम में कार्यालय में बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने का कार्य सुबह से ही शुरू किया गया । उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कुल 104 अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। जिसमें से 91 कर्मियों ने अपना बायोमैट्रिक अटेंडेंस लगया है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी पीएचसी, सीएचसी और एडिशनल पीएचसी पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

वहीं अगर विभागीय सूत्रों की बात माने तो जनपद में चलने वाले 57 एडिशनल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं ।जहां पर यदि बायोमैट्रिक अटेंडेंस लगवा दिया जाए तो आने वाले समय में स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण इलाकों में सूरत बदलती नजर आएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मोदी सरकार द्वारा लाया गया नया कृषि बिल काला कानून है-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
Next: कांग्रेसियों ने सेना के शौर्य और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की साहसिक नीतियों को किया याद

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.