Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रथम चरण में जनपद के स्वास्थ्यकर्मियों का होगा कोरोना टीकाकरण

ब्यूरो 16-12-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है | इसके तहत प्रथम चरण में जनपद के स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का टीकाकरण होगा | जनपद के 25 सरकारी अस्पतालों और 141 प्राइवेट अस्पतालों के 13341 लोगों का डाटा सरकार के कोविन पोर्टल पर अपडेट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें से अब तक 11556 सरकारी अस्पताल के कर्मचारी और प्राइवेट अस्पतालों के 1775 लोगों का डाटा अपलोड किया जा चुका है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कराया जा चुका है। वहीं सभी ब्लाकों जहां पर वैक्सीनेशन होना है वहाँ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर की ट्रेनिंग 18 दिसंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रशिक्षण भवन में करायी जाएगी । उन्होंने बताया कि वैक्सीन को रखने के लिए तीन आइस लाइन रेफ्रिजरेटर जनपद को प्राप्त हो चुके हैं जिसमें आने वाले वैक्सीन को स्टोर किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक ब्लॉक के साथ ही जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में 10 लोगों की टीम बनाई गई है जो टीम बनाई गई है उसका मुख्य काम टीकाकरण करना है। प्रत्येक टीम में 4 सदस्य शामिल होंगे।
डॉ उमेश ने बताया कि प्रथम चरण के वैक्सीनेशन के लिए जनपद के सभी स्वास्थ्यकर्मी के साथ ही प्राइवेट रजिस्टर्ड क्लीनिक, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ का डाटा कोविन पोर्टल पर अपडेट किया जा चुका है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कांग्रेसियों ने सेना के शौर्य और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरागांधी की साहसिक नीतियों को किया याद
Next: रोजगार मेला में 79 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.