Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कल

ब्यूरो 28-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210228-WA0013

गाजीपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण कार्यवाही करना है। यह अभियान एक मार्च से शुरू होकर 31 मार्च तक जनपद में चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ एक मार्च को काशीराम आवास बड़ी बात चुंगी पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया जाएगा।

नोडल अधिकारी डॉ डीपी सिन्हा ने बताया कि इस कार्यक्रम में सहयोगी विभाग के रूप में कार्य करने वाले बेसिक शिक्षा विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक ,पंचायती राज विभाग, नगर पालिका, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग ,स्वच्छ भारत मिशन, सूचना विभाग, सिंचाई विभाग हैं एवं कार्यक्रम को लेकर उनके द्वारा इस माह में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में पत्र भेजा जा चुका है। साथ ही इस कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्व में जिला टास्क फोर्स की बैठक भी की जा चुकी है जिसमें जिलाधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए ऑडियो-वीडियो सभी ब्लॉक मुख्यालय ,तहसील मुख्यालय के साथ ही जिला मुख्यालय पर प्रसारित करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज सिंह ने बताया कि इस वर्ष से दस्तक अभियान में फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा घर घर जाकर क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त करेंगी तथा क्षय रोग के लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति की सूचना प्राप्त होने पर उसका समस्त विवरण एवं मोबाइल नंबर फार्मेट पर अंकित कर ब्लॉक मुख्यालय को उपलब्ध कराना। साथ ही घर-घर भ्रमण के दौरान जन्म तथा मृत्यु पंजीकरण से छूटे हुए शिशु एवं व्यक्तियों का पंजीकरण करना, इसके अलावा किसी परिवार में दिमागी बुखार के कारण विकलांग हुए व्यक्ति की सूचना भी फ्रंटलाइन वर्कर्स द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर एकत्रित किया जाना है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत नामित किए विभागों को अलग-अलग कार्य एवं दायित्व दिए गए हैं। इन सभी विभागों के द्वारा माहवार कार्य योजना तैयार कर ब्लॉक तथा जिला स्तरीय समन्वय समिति में प्रस्तुत कर तैयार की जानी है, जिसकी प्रगति की समीक्षा प्रत्येक शनिवार अंतर विभागीय समीक्षा बैठकों में की जाएगी।

उन्होंने बताया कि दिमागी बुखार संबंधित जागरूकता बढ़ाने, बचाव और उपचार संदेश के प्रसार में आशा की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह समुदाय को लामबंद करने और जेई से बचाव के लिए आमजन को प्रेरित करने का कार्य करेंगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए एक मंच पर आना होगा-शेर सिंह राणा
Next: मन्नू सिंह ने फीता काटकर एवं संत रविदास की मूर्ति पर मत्था टेक कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने बाजारों व चौराहों पर किया पैदल गश्त

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0048

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0049

महिला व बाल सुरक्षा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260312-WA0051

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

ब्यूरो 12-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.