Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए एक मंच पर आना होगा-शेर सिंह राणा

संवाददाता 28-02-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210228-WA0011~2

मनिहारी(गाजीपुर)। क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के परिसर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के बैनर तले 56 वां महापंचायत की गई। महाराणा प्रताप व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि शेर सिंह राणा ने समाज के संगठन पर बल देते हुए, प्रमुख बिंदुओं को प्रमुखता से उठाते हुए क्षत्रिय समाज के विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया। कहाँ कि चाहे देश या किसी प्रदेश की कोई पार्टी जब भी सत्ता में आती है उसमें क्षत्रिय समाज समर्थन होता है, जब हम अपने अधिकार के प्रति जागरूक हो जाएगे, सरकार मजबूर होकर हमारे बातों पर अमल करेगी।

कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपने मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए एक मंच पर आ जाएं। ताकि हमारा वजूद कायम रह सके। कहा कि समाज में हम भाईचारे का संदेश देते लोगों के सुख दुःख में भागीदारी निभाएं, यही क्षत्रिय समाज का सामाजिक दायित्व है। गिले शिकवे भूलकर समाजिक समरसता स्थापित करें। और कहा कि हम भी सभ्य समाज के अगुओं में से हैं। सभा में कहा कि शौर्य व पराक्रम का परचम लहराने वाले प्रभु श्रीराम व महाराणा प्रताप के आदर्शों व उनकी जीवनकृतियों के आत्मसात कर उनके व्यक्तित्व को आगे बढ़ाने का काम करें,क्षत्रिय समाज को एकजुट करके दशा और दिशा बदलने की जरूरत है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक टीम के द्वारा सभी अतिथिओं का माल्यापर्ण व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में राकेश तवंर प्रभारी दिल्ली, विक्रांत सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री, राजीव सिंह राष्ट्रीय सचिव, अखंड सिंह राष्ट्रीय सचिव, जनमेजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, टिंकल सिंह प्रदेश महामंत्री, आनंद सिंह प्रदेश सचिव, भोला सिंह मण्डल उपाध्यक्ष वाराणसी, अभय सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता, रवि सिंह फौलादी प्रदेश महामंत्री, प्रदेश व जिला संरक्षक नीलू सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अविनाश सिंह, वैभव सिंह, अजय सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, बृजेश सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सुमित जय सिंह, अभय सिंह, अंकित सिंह रिशु, नवनीत विभोर सिंह, रौनक सिंह, अंगद सिंह, सत्यम सिंह, सुधांशु सिंह, रोहित सिंह, अमन सिंह, नन्हकू सिंह, शेषनाथ सिंह, आर्यन सिंह, मनीष सिंह
आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त डीपीआरओ अम्बिका सिंह व संचालन अविनाश सिंह ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: असलहा व कारतूस के साथ तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार
Next: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.