Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोविड महामारी में भ्रामक दुष्प्रचार करने पर होगी कार्यवाई-एसडीएम

संवाददाता 23-05-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210523-WA0003

गहमर(गाजीपुर)। कोई भी व्यक्ति अगर कोविड महामारी को भ्रामक दुष्प्रचार करता है तो उसके खिलाफ होगी महामारी एक्ट के तहत दण्डात्मक कार्यवाई। उक्त बातें निगरानी समिति की बैठक ले रहे एसडीएम ने उसिया में कही।

सेवराई एसडीएम रमेश मौर्या ने तहसीलदार आलोक कुमार खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा एवं लेखपाल व सचिव के साथ संयुक्त रूप से उसिया के गर्ल्स कॉलेज में पूर्व नियोजित निगरानी समिति की बैठक की। इस दौरान गांव के 14 ग्राम पंचायत सदस्य, 18 आंगनबाड़ी, सहायिका, और आशा बहुएं उपस्थित रही। उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहाकि गांव में सर्दी खाँसी बुखार आदि लक्षण वाले सामान्य मरीज को घर पर ही शासन द्वारा भेजी गई दवा किट उपलब्ध कराए। इसके साथ घर घर जाकर लोगो को टेस्टिंग और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगो को वैक्सिनेशन कराने के लिए जागरूक करें। इस दौरान कुछ आशा बहुएं गांव के लोगो द्वारा भ्रामक दुष्प्रचार करने की शिकायत की। जिस पर एसडीएम ने कहाकि ऐसे लोगो को चिन्हित कर हमें शिकायत करे उनके विरुद्ध महामारी एक्ट के तहत दण्डात्मक कार्यवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान उर्फ पिंटू ने बड़ी आबादी होने के वावजूद महज दो सफाईकर्मियों की तैनाती की शिकायत की। जिसपर एसडीएम ने डीपीआरओ को पत्राचार कर जल्द से जल्द पर्याप्त सफाईकर्मीयो के तैनाती का आश्वासन दिया। बीडीओ भदौरा अरुण कुमार वर्मा ने आवश्यक जानकारियां देते हुए निगरानी समिति को युद्ध स्तर पर कोरोना के खिलाफ इस जंग में लगने के लिए जोश भरा।
इस मौके पर सफी आलम, राजू खान, सरफराज खान, सचिव अजय प्रकाश, लेखपाल प्रभाकर पांडेय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नसीमा खातून, अख्तरी खातून, अंजुम, फिरदौस, मीरा देवी, रकीबुन, ग्राम पंचायत सदस्य हसनैन खान, असरफ, संजय, राजेश, कादिर, आफताब, हैदरअली आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शासन कोरोना काल में पूरी तरह असफल-अभिनव राय
Next: घर पर रहकर एएनएम पिंकी ने दी कोरोना को मात

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG_0840

बचपन का सपना हुआ साकार: गरुआ मकसूदपुर के लाल सचिन सिंह यादव बने एनसीसी सेकेंड ऑफिसर

ब्यूरो 04-08-2026
17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.