Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना भांवरकोल पर पंजीकृत मु.अ.सं. 129/2026 में धारा 85, 238, 103(1) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्ताओं की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ अभियान पर थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बीरपुर मोड़ से दोनों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान शाइस्ता परवीन उर्फ रुही (22) तथा कुरैशा खातून (54) निवासी महेशपुर प्रथम (पखनपुरा), थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा एवं थाना भांवरकोल की पुलिस टीम शामिल रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.