Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टीकाकरण को लेकर बेहद ही सजग हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा कोविड-19 से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है वैक्सीन।

ब्यूरो 16-06-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_2021-06-16-23-38-39-34

उत्तर प्रदेश (गोरखपुर)। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर का सामना करने के लिए सरकार पूर्ण रूप से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बुधवार को CHC जंगल कौड़िया के दौरे पर गये थे।जिसके दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि CHC सेंटर पर सभी आवश्यक चिकित्सकीय संसाधन उपलब्ध रहे,OPD नियमित रूप से चले और डॉक्टर यहां नियमित तौर से नाइट ड्यूटी पर रहें। दरअसल,CHC जंगल कौड़िया को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गोद ले रखा है। यहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से यहां तैनात चिकित्सकों, लेबर रूम, ओपीडी आदि के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने इस बात पर खास जोर दिया कि CHC पर रात में डॉक्टर की मौजूदगी निश्चित रूप से रहे। उन्होंने पूरे स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया और कहा कि यहां आने वाले मरीजों का इलाज सेवा भावना के साथ किया जाए। इसके अलावा उन्होंने यहां चल रहे कोरोना टीकाकरण का भी ब्यौरा लिया ।वैक्सीन लगवा रहे लोगों के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कुछ लोगों से बातचीत भी की, उनकी परेशानी के बारे में जाना। सभी ने टीकाकरण की अच्छी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

सीएम ने लोगों से कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव में टीका सबसे बड़ा हथियार है। इसलिए खुद टीका लगवाने के बाद वो और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।उन्होंने आला अधिकारियों से कहा कि टीकाकरण केंद्रों की ऐसी व्यवस्था तय करें जिससे शहर या देहात के लोगों को नजदीक ही यह सुविधा उपलब्ध कराई ज़ा सके। इसके बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ,गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और यहां पर अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक की।सीएम ने जिले में चल रहे सड़क निर्माण और बिजली के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फिर से एक बार राजनीति की सियासत बना रामलला की जन्मभूमि अयोध्या! जानें, क्या है पूरा मामला?
Next: 12वीं के परीक्षाफल को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, रिजल्ट डेट के साथ ही मूल्यांकन फार्मूला क्या होगा ,इस पर भी हुई चर्चा!

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.