Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गोपाल राम गहमरी साहित्यकार सम्मेलन का हुआ शुभारंभ

ब्यूरो 24-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211224-WA0036

गहमर(गाजीपुर)। साहित्य सरोज पत्रिका द्वारा आयोजित 7 वें गोपाल राम गहमरी साहित्यकार सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को गहमर इंटर कालेज में ग्राम प्रधान बलबंत सिंह ‘बाला’ ने दीप प्रज्वलित कर के किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बलवंत सिंह ‘बाला’ ने कहा कि आज आधुनिक संसाधनों के युग में जब ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का जब अबसर प्राप्त नहीं होता तो आप कल्पना करीये कि 120 साल पहले कैसे गोपालराम गहमरी ने अपने लेखन प्रतिभा से हिंदी लेखन के क्षेत्र में जासूसी उपन्यासों द्वारा नई क्रांति लाई।
आज गोपालराम गहमरी की जन्मभूमि पर मैं देश विदेश के साहित्यकारों का स्वागत कर खुद को धन्य समझ रहा हूँ।
आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजक अखंड गहमरी ने कहा कि इस विषम परिस्थितियों में शहरो से दूर गाँव में आकर बच्चों को शिक्षा देने और साहित्यिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले साहित्यकार वास्तव में साहित्य के पुजारी है।
शुभारंभ कार्यक्रम में गहमर इंटर कालेज , कम्पोजिट विद्यालय भतौरा, कम्पोजिट विद्यालय गहमर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
गहमर इंटर कालेज के एन.सी.सी अफसर मेजर विजय यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूना से आये प्रभू घोष, जयपुर से विजय मिश्र दानिश, हाथरस से संतोष शर्मा शान, भोपाल से आये सुनील वृक्ष मित्र , साक्षी गोपाल चौबे, लक्की सिंह मौजूद थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: क्रिसमस डे की रात से नाईट कर्फ्यू लागू, जारी हुई गाइडलाइंस
Next: राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.