Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 24-12-2021

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20211224-WA0038

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एम0पी0 सिंह की अध्यक्षता मे रायफल क्लब सभागार मे आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलो के भौतिक सत्यापन उपरान्त वर्षा/बाढ के कारण क्षतिग्रस्त हो गये अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों से उन मतदेय स्थलो के भवनो के संशोधन प्रस्तावों पर संबन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण (उपजिलाधिकारी/अपर उपजिलाधिकारी) जनपद गाजीपुर तथा राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद मे वर्तमान मे कुल 287562 मतदाता है जिसमे 193709 नये मतदाता भी शामिल है। कोविड-19 के दृष्टिगत मतगणना दो स्थानों पर होगी। जंगीपुर मे 5 विधान सभा एवं युसुफपुर मण्डी मे दो विधान सभा की गणना होगी तथा पोलिग पार्टिया जखनियंा हेतु आई0टी0आई0 मैदान से, सैदपुर आर0टी0आई0,गाजीपुर पी0जी0 कालेज,जंगीपुर पी0जी0 कालेज,जहुराबाद शहजानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुहम्मदाबाद क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान एवं जमांनियां विधान सभा हेतु पोलिंग पार्टिया राजकीय पालीटेक्निक कालेज से रवाना होगी।
बैठक मे सभी राजनैतिक दलो के पदाधिकारी उपस्थित थे जिसे सुभाष राम सिपाही जिला महासचिव बहुजन समाज पार्टी, शकील अहमद खान नगर महासचिव बसपा,रविकान्त राय सदस्य उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी,निजामुद्दीन खॉ जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, कमलेश्वर प्रसाद जिला सचिव कांग्रेस,अमेरिका सिंह यादव जिला सचिव भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी,दयाशंकर पाण्डेय जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गोपाल राम गहमरी साहित्यकार सम्मेलन का हुआ शुभारंभ
Next: लेखाकार को प्रतिकूल प्रविष्टि व संविदाकर्मी योजना सहायक की सेवा समाप्त करने का डीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

2c9a6c9a-dd8e-4066-9340-9d97770f8e6e

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभागीय प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

ब्यूरो 18-06-2026
45c800f4-5c0b-4401-b646-4d83a6db262b

गाजीपुर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन

ब्यूरो 18-06-2026
90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.