Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में हुई वृद्धि

ब्यूरो 14-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220714-WA0003

गाजीपुर (14 जुलाई 2022)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि करते हुए सभी कोटे की दुकानों को सीएससी के रूप में विकसित किए जाने के कार्यक्रम की शुरुआत की।

जिसका लाईव प्रसारण जिले में कलेक्ट्रट स्थित एन आई सी सभागार दिखाया गया। इसके माध्यम से जनपद के 1609 कोटेदारो को इसका लाभ प्राप्त होगा। मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदू, पूर्ती निरीक्षक एवं जनपद के दूर दराज से आये कोटेदार उपस्थित रहे जिन्होने मुख्यमंत्री के सम्बोधन को देखा एवं सुना। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार और सीएससी e&governance सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू साइन किया गया और जल्द ही प्रदेश के सभी 80,000 कोटे की दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में डेवलप किया जाएगा। यहां पर अब लोगो को राशन की सुविधाओं को लेने के साथ-साथ सरकार की दूसरी सभी ऑनलाइन योजनाओं का भी लाभ भी प्राप्त होगा।
गोरखपुर के योगीराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का कार्यक्रम प्रदेश के 80 हजार कोटे के दुकानदारों के जीवन मे व्यापक परिवर्तन लाने का अभियान है। पहले कोटेदारों को लोग हेय दृष्टि से देखते थे इसको लेकर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक अभियान प्रारंभ हुआ। यूपी में 80 हजार राशन कोटेदारों ने प्रदेश के अंदर अच्छी व्यवस्था देने का कार्य किया जिसकी सराहना हुई है। उन्होने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश की उचित दर दुकानो को कॉमन सेंन्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें लोग राशन प्राप्त करने के साथ राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आई आर सी टी सी, ई-स्टैम्प सर्विस, फसल बीमा, आधार, पैन कार्ड, जन्म-मृत्यु, पेंशन प्रमाण पत्र, आय, जाति प्रमाणपत्र, बैंकिंग सुविधा, बिजली बिल जैसी सेवाएं आपके माध्यम से जनता को मिलेगी.। इससे आपकी आय भी बढ़ेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोटेदारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूपी का राशन कार्ड देश के दूसरे प्रदेशों में भी काम करता है और लोग इससे खाद्यान ले रहे हैं। किसी गरीब निराश्रित की मदद करना आपको पुण्य का भागी बना देता है। आप शासन की सुविधा को लोगों तक पहुचाने का माध्यम बने हैं। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को अपने स्तर पर दिसम्बर से राशन के साथ ही 1किलो दाल, 1किलो रिफाइंड और नमक उपलब्ध कराया.।
उन्होने कहा कि इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोविड-19 के दौरान भी आपके द्वारा सबको राशन की सुविधा उपलब्ध कराई गयी। जिससे अपना प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा। इसके लिए सभी कोटेदार प्रशंसा के पात्र है। उन्होने कहा कि कोटेदारो के मेहनत एवं लगन को दृष्टिगत रखते हुए उन्हे एक कुन्तल पर 70 रू0 मिलने वाले लाभांश में 20 रू0 की बढोत्तरी करते हुए अब 90 प्रति कुन्तल दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट में जो खड़ा हो वही सच्चा साथी होता है और इसे इस योजना ने साबित किया है. सीएम योगी ने कहा कि सीएससी की सुविधा से सिर्फ 80 हजार कोटेदार ही नही बल्कि यूपी के 25 करोड़ लोग भी जुड़ेंगे. कोटे की दुकान को व्यवस्थित तरीके से बनाने का काम भी सरकार करने जा रही है। इस कार्यक्रम में आए गोरखपुर के कोटेदारों का कहना है कि कांग्रेस की सरकार के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लाभांश को 70 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपया किया है। इसके पहले किसी सरकार ने इनके बारे में सोचा नहीं था। इस अवसर पर सांसद गोरखपुर रवि किशन, सांसद बासगॉव कमलेश पासवान महापौर गोरखपुर सीताराम जायसवाल, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद, आयुक्त खाद्स एव रसद एवं कोटेदार उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उचित दर विक्रेताओं को दिया गया प्रशिक्षण
Next: पूर्णकालिक सचिव वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.