Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

गाजीपुर। वामा सारथी गाजीपुर के तत्वावधान में पुलिस लाइन सभागार में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान दो पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर के कारण, इसके लक्षण, बचाव के उपाय तथा टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों एवं पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की गई कि वे 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं का समय पर निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। विशेषज्ञों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षित, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित माध्यम है। समय पर टीकाकरण से इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.