Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रिक्त पदों पर उपनिर्वाचन की तिथि घोषित

ब्यूरो 15-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 15 जुलाई 2022। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं0) मंगला प्रसाद सिंह ने सूचित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 लखनऊ के अधिसूचना दिनांक 14 जुलाई, 2022 के अनुसार उ0प्र0 के समस्त जनपदों मे क्षेत्र पंचायतों तथा जिला पंचायतों के सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों, जो मा0 न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन कराया जाना है।

जिसमें जनपद मे जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पद जिला पंचायत सदस्य का वार्ड संख्या व नाम 41- करण्डा द्वितीय (करण्डा आंशिक व देवकली आंशिक) व पद का आरक्षण अनुसूचित जाति सेे रिक्त पद/स्थान पर उप निर्वाचन, राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 द्वारा निर्धारित निम्नांकित विनिर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार कराया जाएगा। नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अन्तिम दिनांक व समय 20 जुलाई, 2022 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 04.00 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का दिनांक व समय 21 जुलाई, 2022 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक व समय 22 जुलाई, 2022 को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक, प्रतीक आवंटन का दिनांक व समय 22 जुलाई, 2022 अपरान्ह 03.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान का दिनांक व समय 04 अगस्त, 2022 प्रातः 07.00 बजे से अपरान्ह 05.00 बजे तक एवं मतगणना का दिनांक व समय 05 अगस्त, 2022 को प्रातः 08.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद स्तर पर किया जायेगा सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन
Next: शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए छात्र शीघ्र भरे छात्रवृत्ति फार्म

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.