Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु डावर्जन स्कीम लागू

ब्यूरो 15-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 15 जुलाई 2022। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 14.07.2022 से प्रारम्भ होकर 12.08.2022 तक चलने वाले श्रावण मेला / श्रावण शिवरात्रि के परिप्रेक्ष्य मे प्रत्येक रविवार/सोमवार को होने वाले डायवर्जन क्रमशः दिनांक 17/18.07.2022, 24/25.07.2022, 31.07.2022/01.08.2022 तथा 07/08.08.2022 को दोपहर 12.00 बजे से सोमवार को 18.00 बजे तक होना प्रस्तावित है, जिसमें जनपद गाजीपुर मे सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु निम्न प्रकार से डावर्जन स्कीम लागू किया जायेगा।

भूतहियाटॉड से जाने वाले यात्री वाहन, रोडवेज, प्राइवेट, हल्के वाहन लंका तिराहे तक जा सकेंगे, लंका तिराहे पर बैरियर लगायेंगें तथा इसके आगे विशेश्वरगंज की तरफ किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी बल्कि इन्हें सांसद तिराहे की तरफ मोड़ दिया जायेगा। रौजा तिराहे से भारी वाहन/ मध्यम या किसी प्रकार के वाहन शहर में नही जा सकेंगे। बैरियर लगाकर वाहन रोके जाने की व्यवस्था की जयेगी। मुहम्मदाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना नोनहरा अटवां मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ा/रोका जायेगा। जो सोमवार को स्थिति सामान्य होने तक वहीं रूके रहेंगे। मुहम्मदाबाद की तरफ से आने वाले हल्के वाहन आलमपट्टी चौराहा से शहर की ओर मोड़ दिये जायेंगे। जो कावंरिया मार्ग को छोड़कर फुल्लनपुर क्रासिंग से शहर की ओर जायेगी। रोडवेज वाहन भुतहियाटॉड से लंका तिराहा होते हुये रेलवे स्टेशन रोउ से दाहिने मुड़कर रोडवेज स्टैण्ड पर जा सकेंगे। रोडवेज की गाड़िया जो गाजीपुर डिपो से चलेगी वे स्टेशन मार्ग होते हुये फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग से दाहिने वाये जा सकती है। लंका प्राइवेट बस स्टैण्ड की गाड़िया लंका तिराहे से विशेश्वरगंज की तरफ नहीं जायेगी बल्कि भुतहियाटॉड से जायेंगे। मुहम्मदाबाद अथवा शहर से हल्के वाहन हमीद सेतु की तरफ जायेगे, भारी भार वाहन नही जायेगे। सुहवल जमानिया की तरफ से भारी भार वाहन हमीद सेतु की तरफ नहीं जायेंगे। थाना अध्यक्ष गहमर भदौरा से भारी भार वाहनों को दिलदारनगर, जमानियां की तरफ मोड़ने हेतु बैरियर लगायेंगे। जनपद मऊ से बढुवा गोदाम थाना सरायलखन्सी से भारी भार वाहनों को जनपद गाजीपुर मे नही आने दिया जायेगा बल्कि उन्हे आजमगढ मार्ग पर डायवर्ट करा दिया जायेगा। इसके लिये पुलिस अधीक्षक मऊ से अनुरोध किया गया है। यदि कोई भारी भार वाहन आ जाता है तो चौकी प्रभारी मटेहुॅ/थाना प्रभारी मरदह मटेहॅु चौकी पर बैरियर लगायेगें तथा हल्के वाहनों को मरदह तिराहे तक आने की अनुमति होगी। आजमगढ़ मऊ से चिरैयाकोट होते हुये वाराणसी जाने वाली वाहनों को जलालाबाद तिराहे से शादियाबाद की तरफ मोड़ दिया जायेगा, जो शादियाबाद, सैदपुर, बिहारीगंज, डगरा से चंदवक जौनपुर के रास्ते वाराणसी को जायेगे। यदि कोई वाहन किसी प्रकार से बिरनों से होते हुये गाजीपुर की तरफ आ जाता है तो उसे यादव मोड़ जंगीपुर पर बैरियर लगाकर नसीरपुर की तरफ मोड़ दिया जायेगा, जो भुतहियाटॉड पर आ जायेगा। थानाध्यक्ष खानपुर/प्रभारी निरीक्षक सैदपुर चंदवक जौनपुर से आने वाले भारी भार वाहनों को डहराकलां पर रोकेगें तथा जो वाहन उसके बाद भी निकल कर आ जायेगें तो उन्हे औडिहार तिराहे पर रोका जायेगा। चौकी प्रभारी सिधौना चौकी के सामने बैरियर लगायेगें तथा किसी प्रकार के भारी भार वाहनों/मध्यम माल वाहनों को वाराणसी की तरफ नहीं जाने देगें। प्रभारी निरीक्षक सैदपुर अपने थाने के सामने बैरियर लगायेगें तथा किसी भी वाहन को रविवार को शाम 16.00 बजे से सोमवार अग्रिम आदेश तक किसी भी वाहन को वाराणसी की तरफ नहीं जाने देगें। मटेहुॅ चौकी से जंगीपुर तक बायां लेन बंद रहेगा। चौकी प्रभारी मटेहुॅ बैरियर लगाकर वाहनो को रोकेगें। औड़िहार तिराहे से रजवारी पुल तक बायं लेन बंद रहेगा। प्रभारी निरीक्षक सैदपुर बैरियर लगाकर वाहनों को रोकेगें। बंदी के दैरान आकस्मिक वाहन जैसे एम्बुलेंस, मरीज वाहन, स्कूली वाहन व फायर टेण्डर अपने गन्तव्य मार्ग से जायेगें। जनपद मे किसी भी स्थान पर क्रेन की आवश्यकता पड़ने पर हनुमन्त क्रेन सर्विस मोबाइल नं0 9415555515 से कार्य लिया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संरक्षण गृहों का निरीक्षण एवं शिविर का हुआ आयोजन
Next: तीन डीजल पम्प के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.