Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

18 प्लस युवाओं का घर-घर जाकर लगाया जायेगा बूस्टर डोज

ब्यूरो 20-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 20 जुलाई, 2022 (सू.वि)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को कोविड टीकाकरण प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) लगाए जाने का निर्देश प्राप्त है।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को कोविड टीकाकरण की बूस्टर डोज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगाए जाने हेतु टीमों का गठन कर उनकी ड्यूटी वार्ड वार लगाई जाए। इस सम्बन्ध मे मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उक्त टीकाकरण हेतु 368 टीमों का गठन किया गया है। टीमो द्वारा बुधवार एवं शनिवार के दिन ए.एन.एम के द्वारा हर घर-घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है तथा प्रतिदिन सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में तथा जनपद के जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल में लगाया जा रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद के शहरी क्षेत्रों के पश्चात सभी ग्रामों एवं उनके मजरों में भी 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को कोविड टीकाकरण हेतु टीमें भेज कर टीकाकरण का कार्य कराया जाए। टीमें लगातार कार्य करें तथा अधिक से अधिक लोगों का कोविड टीकाकरण कराए जाने हेतु टीमें प्रातः काल एवं शांयकाल क्षेत्रों में जाकर लोगों का टीकाकरण करें, जिससे सुबह और शाम में अधिक से अधिक लोग मिल सके और उनका टीकाकरण कराया जा सके ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने का निर्देश
Next: दसकक्षीय सभागार में हुई आवश्यक बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.