Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

करंट से अधेड़ की हुई मौत

ब्यूरो 25-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220725-WA0016

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बेटावर में सोमवार को धान की रोपाई करते समय खेत के बगल में विद्युत के खम्भे में लगी छरकी के छु जाने से 55 वर्षीय रमेश गुप्ता की मौत हो गयी। घटना सुबह लगभग साढ़े 10 बजे की है।

जानकारी के अनुसार रमेश धान की रोपाई कर रहे थे और खेत से खर पतवार निकाल खेत से सटे विजली के खम्भे के पास रखने लगे इतने में खम्भे में लगी छरकी से उनका हाथ टच कर गया। छरकी में करेंट होने के कारण पूरे शरीर में करेंट दौड़ जाने से उनकी मौत हो गयी। आनन फानन में मौके ओर मौजूद लोगों ने विजली आपूर्ति बंद करा प्राथमिक स्वस्थकेन्द्र बेटावर ले गये जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। रमेश गुप्ता के अचानक मौत से पूरा परिवार गमगीन है है वही गाँव मे भी मातम पसरा है। रमेश के परिवार में पत्नी मंजू, विवाहित पुत्र सुधीर (30) और अविवाहित सुजीत (26) तथा बेटी सुनीता है जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

रिपोर्ट-अरविंद त्रिपाठी 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कल होगी नीलामी
Next: नवनिर्मित सड़क का हुआ लोकार्पण

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.