Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बुनकरों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार योजना संचालित

ब्यूरो 26-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 26 जुलाई, 2022 (सू.वि)। सहायक आयुक्त उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मऊ अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में हथकरधा बुनकरों को प्रोत्साहित कर हथकरघा उद्योग को बढावा देने के उद्देश्य से उ0प्र0 सरकार द्वारा संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना वर्ष 2022-23 संचालित की जा रही है।

बुनकरों को प्रोत्साहित करने हेतु परिक्षेत्रीय जनपद मऊ, आजमगढ, बलिया, गाजीपुर के हथकरघा बुनकरों को प्रथम पुरस्कार रू 20000.00. द्वितीय पुरस्कार रू 15000.00 एवं तृतीय पुरस्कार रू 10000.00 नगद एवं शील्ड, प्रमाण पत्र, तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। परिक्षेत्र स्तर पर चयन किये गये हथकरघा बुनकरो को राज्य स्तर पर चयन होने पर प्रथम पुरस्कार रू 100000.00, द्वितीय पुरस्कार रू 50000.00 एवं तृतीय पुरस्कार रू 25000.00 नगद एवं शील्ड, प्रमाण पत्र, तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जायगा। हथकरघा पर बुनाई का कार्य कर रहे व्यक्तिगत बुनकर/हथकरघा सहकारी समिति के सदस्य/स्वयं सहायता समूह के सदस्य बुनकर द्वारा उनके उत्कृष्ट एवं कलात्मक नमूने जैसे हथकरघा पर उत्पादित वस्त्र पूर्ण साइज मे पूर्ण विवरण सहित सहायक आयुक्त उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग कार्यालय निजामुद्दीनपुरा, निकट माघव होटल जनपद मऊ में अपना सैम्पल दिनांक 19.09.2022 तक जमा कर सकते है। पुरस्कार हेतु सैम्पल का चयन जिलाधिकारी मऊ महोदय की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर किये जायेगे एकत्र
Next: सदस्य राज्य स्तरीय सलाहकार समिति का जनपद भ्रमण 28 को

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.