Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद ईंट निर्माता समिति हड़ताल करने की दी जानकारी

ब्यूरो 28-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां(गाजीपुर)। जनपद ईंट निर्माता समिति के तहसील अध्यक्ष विपिन बिहारी राय उर्फ बबलू ने तहसील के पास गुरूवार को आयोजित बैठक में निर्माण से जुड़ी सामग्रियों एवं लगातार बढ़ती लागत‚ टैक्स में बढौतरी आदि को लेकर एक सितंबर से ईंट बिक्री पर रोक लगाते हुए हड़ताल पर जाने की जानकारी दी।

बबलू ने बताया कि यह निर्णय आल इंडिया ब्रिक टाइल्स एसोशिएशन नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता संघ लखनऊ के आह्वान पर लिया गया है। ईंट निर्माण में काम आने वाले कोयला का मूल्य 7 हजार रुपये मैट्रिक टन से सीधे 20 हजार रुपये पर पहुंच गया है। जीएसटी समाधान में दर को 1 फीसदी से बढ़ाकर 6 फीसदी कर दी गई है। आईटीसी का लाभ लेने के लिए का स्लैब टेक्स को 5 से बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया है। पहले डेढ़ करोड़ रुपये की बिक्री तक कोई टैक्स एक प्रतिशत लगता था जबकि अब 20 लाख रुपये से उपर बिक्री करने पर ही 6 प्रतिशत टैक्स देना पडेगा। जीएसटी के तहत 40 लाख रुपये की बिक्री वाले इंडस्ट्री को टैक्स से छूट दिया गया है लेकिन ईट भट्टा के साथ ऐसा नहीं किया गया है। गाजीपुर क्षेत्र में करीब 400 से अधिक ईट भट्टा है। जमानियां क्षेत्र में 40 ईंट भट्ठा संचालित होते हैं। इससे ईंट का रेट बढ़ जाएगा तथा भट्टे संचालकों को दोहरा मार पड़ रहा है। एक अक्टूबर 22 से 30 सितंबर 23 तक भट्टो का हड़ताल होगा। भट्टा संघ रायल्टी‚ जीएसटी‚ जिला परिषद में करीब 9 करोड़ रुपये का राजस्व कर के रूप में प्रतिवर्ष देता है। एक भट्टे पर करीब 150 से 200 मजदूर कार्य करते है। भट्टा बंद होने से रोजगार की समस्या भी खड़ी हो जाएगी। जिनसे हजारों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है। इस अवसर पर दिनेश जालान, रिंकू राय, बिजेंद्र कुशवाहा,अटल राय‚ काशीनाथ यादव, रामपरीखा‚ राजेश कुशवाहा‚ जमालुद्दीन खां‚ तनवीर खां‚ अजय राय आदि ईंट भट्ठा संचालक मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ जागरूकता बैठक
Next: वांछित व फरार अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.