Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की हुई मौत

ब्यूरो 28-07-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220728-WA0010~2

जमानियां(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरौली में बुद्धवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत हो गई। नवविवाहिता के पिता ने पति, सास, ससुर सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार विवाहिता नीतू गुप्ता (24) डेढ़ वर्षीय पुत्री अनन्या के साथ कमरे में सोई थी। बुधवार की मध्य रात्रि में वह संदिग्ध हाल में रस्सी के सहारे पंखे पर लटक कर मौत को गले लगा लिया। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर सास व ससुर कमरा में पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। चीखने चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य भी पहुंच गए तथा पुलिस व विवाहिता के पिता को सूचना दिये। क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही मौके पर पहुंच गए। गुरुवार की सुबह चंदौली के धीना क्षेत्र के बहोरा चंडील से मायके पक्ष के लोग भी दरौली पहुंच गए।विवाहिता के चचेरे भाई ने बताया कि शादी दरौली गांव निवासी चंद्रकेश गुप्ता के साथ 11 मई 2017 को हुई थी। डेढ़ वर्ष की पुत्री अनन्या गुप्ता है। आरोप मढ़ा कि दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर पति, सास, ससुर, देवर हमेशा प्रताड़ित करते थे। गला दबाकर हत्या कर शव को रस्सी के सहारे पंखे पर लटका दिए। उधर ससुर प्यारे लाल गुप्ता ने बताया कि पुत्र चंद्रकेश पत्नी नीतू को लेकर हैदराबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ माह पूर्व दोनों घर लौटे थे। बुधवार को पुत्र देवघर गया। नीतू भी साथ मे जाने की जिद कर रही थी। नहीं ले जाने पर रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता बलिराम गुप्ता ने पति, सास, ससुर सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि दहेज के लिए एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि ससुरालीजन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लूट हुई टाटा मैजिक लोडर के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार
Next: मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ जागरूकता बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.