Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद के लिए कुल 7.50 लाख तिरंगा का लक्ष्य निर्धारित

ब्यूरो 01-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220801-WA0015

गाजीपुर 01 अगस्त, 2022 (सू.वि)। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे जश्न के लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने हर घर झंडा अभियान शुरू करने का फैसला किया है। आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान राज्य सरकार के इस पहल का सबसे बड़ा उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक कार्यक्रम मनाया जायेगा।

इस कार्यक्रम में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे नाट्य नुक्कड, सांस्कृतिक एवं गीत के माध्यम से पूरा किया जायेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक हर घर स्वतन्त्रता सप्ताह तिरंगा कार्यक्रम मनाए जाने के लिए जनपदवासियों से अपील किया जा रहा है। उन्होने समस्त विभागाध्यक्षो, कस्बो, मुहल्लो, न्याय पंचायतो, ग्राम पंचायतो, तहसील एवं ब्लाक स्तर एवं छोटे-छोटे स्थानो चट्टी चौराहो, दुकानदारो, से अपील किया है कि दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2020 तक हर घर घर में तिरंगा फहराया जाना है। जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने लोगों से आह्वान किया है कि वे 15 अगस्त, 2022 को अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं. इसके बाद परिवार के साथ मिलकर तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रगान भी गाये। उन्होने कहा कि आम लोग ऐप के जरिए अपने फोन पर जन गण मन डाउनलोड कर बजा सकेंगे।
कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय, विकास खण्ड स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। शासन द्वारा जनपद में स्थित 2740 आबाद, 627 गैर आबाद, 08 नगर पालिका/पंचायत, 5.5 लाख घरों के सापेक्ष 4.2 लाख घरों पर झंडा फहराने 5.0 लाख ध्वज निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जो बढ़ाकर अब जनपद के लिए कुल 7.50 लाख तिरंगा का लक्ष्य निर्धारित है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने का डीएम ने किया शुभारम्भ
Next: आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का उपजिलाधिकारी ने किया शुरुआत

हो सकता है आप चूक गए हों

motion_photo_5826017423900331968

गंधुकतालुका के लाल-बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक ने किया सम्मान

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों को मिली प्रेरणा

ब्यूरो 15-03-2026
CSF-Logo-500x280

अहीमनपुर में दबंगों का घर पर हमला, मारपीट व तोड़फोड़ का आरोप

ब्यूरो 15-03-2026
IMG-20260315-WA0012

नकल विहीन परीक्षा के लिए प्रशासन सतर्क, डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 15-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.