Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने का डीएम ने किया शुभारम्भ

ब्यूरो 01-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220801-WA0014

गाजीपुर 01 अगस्त, 2022 (सू.वि)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने 01 अगस्त 2022 से निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने का शुभारम्भ पी0जी0 कालेज गोराबाजार के सभाकक्ष में दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, समस्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारी, युवा अधिकारी कपिल देव राम, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सम्बन्धित महाविद्यालय के छात्र/छात्राओ को धन्यवाद देते हुए निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने हेतु 01 अगस्त,2022 से 31 मार्च, 2023 तक आाधार एकत्र किये जाने का शुभारम्भ किया गया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि जो भारतीय लोकतंत्र की निर्वाचन प्रक्रिया में ग्रामीण क्षेत्रो के मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनके मजबूत विश्वास पर प्रकाश डालते हुए 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक/युवतियों को मतदाता सूची में शामिल किये जाने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहें कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने एवं दिनांक 01 अगस्त 2022 से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने सम्बंधी कार्यक्रम को जनपद में सफल बनाने हेतु उपस्थित मतदाताओं, छात्र/छात्राओं सहित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं आम नागरिकों से अपील की और कहा कि यह अभियान एक वर्ष में 4 बार 01 जरवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 01 अक्टूबर को नाम जोड़े जाने, संसोधन एवं नए नाम जोड़ने का कार्य किया जायेगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से आधार नम्बर एकत्र किये जाने की प्रक्रिया यद्यपि स्वैच्छिक है फिर भी हम सब की जिम्मेदारी है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शत-प्रतिशत मतदाताओं से फार्म-6बी भरवाने का प्रसास किया जाय साथ ही ऑनलाइन रूप से ईआरओ नेट, गरूणा, एनवीएसपी, वीएचए एवं http//nvsp.in पर किया जा सकता है तथा यूआईडीएआई में पंजीकृत अपने मोबाईन नम्बर पर प्राप्त होने वाले ओटीपी का उपयोग करके आधार को स्वयं प्रमाणित कर सकता है तथा स्व प्रमाणीकरण के बिना मतदाताओं द्वारा आवश्यक संलग्नकों के साथ फार्म-6 बी ऑनलाइन जमा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित इस प्रक्रिया में किसी भी परिस्थिति में प्राप्त आधार नम्बर को सार्वजनिक नही किया जायेगा। उन्होने कहा कि ऑफ लाईन एवं आनलाईन दोनो सुविधा प्राप्त है जो आफलाईन फार्म फरने के बाद उसे तत्काल ऑनलाईन बी0एल0ओ0 द्वारा या निर्वाचन कार्यालय से किया जायेगा। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो अपने सम्बन्धित बी0एल0ओ0, लेखपाल तहसीलदार एवं उपजिलाधिकारी से सम्पर्क कर सकते है या उपजिला निर्वाचन अधिकारी से किया जा सकता है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने कहा कि निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने की कार्यवाही दिनांक 01 अगस्त 2022 से प्रारम्भ हो गयी है। उन्होंने कहा कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसके बारे में समयबद्ध रूप से कार्यक्रम प्रारम्भ किये जाने सम्बंधी निर्देश जारी कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आधार नम्बर एकत्रीकरण हेतु अगस्त 2022 में 02 तिथियां 07 अगस्त 2022 एवं 21 अगस्त 2022 दिन रविवार को विशेष कैम्प आयोजन के लिए निर्धारित किया गया है। यह कैम्प जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर लगाया जायेगा, जहां पर मतदाता सूची में शामिल मतदाता फार्म-6बी में स्वैच्छिक रूप से अपना आधार नम्बर भर कर बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध करा सकते है। यह कार्यक्रम सभी तहसीलो के 02-02 महाविद्यालयो उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की उपस्थित तथा जनपद के समस्त बूथो पर बी0एल0ओ के माध्यम से कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के एसीटी सुभाष प्रसाद ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: “गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार‘‘ हेतु प्रस्ताव उपलब्ध
Next: जनपद के लिए कुल 7.50 लाख तिरंगा का लक्ष्य निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.