Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का उपजिलाधिकारी ने किया शुरुआत

ब्यूरो 01-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220801-WA0016

जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू पीजी कॉलेज एवं लोदीपुर मोहल्ला स्थित बुद्धम शरणम महाविद्यालय में सोमवार को उपजिलाधिकारी भरत भार्गव ने आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम की शुरुआत किया

इस दौरान उन्होंने कहा कि आज से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का महा अभियान चला रहा है, जिसमें सभी वोटर कार्ड से आधार कार्ड को लिंक किया जाएगा। वोटर लिस्ट से आधार कार्ड लिंक होते ही वोटर लिस्ट त्रुटिहीन और कई विसंगतियों से मुक्त हो जाएगी। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित मतदाताओं के स्वैच्छिक आधार पर आधार नम्बर जोड़ा जाना हैं। तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने कहा कि इसके अतिरिक्त यदि विशेष कैम्प दिवस 7 अगस्त और 21 अगस्त पर कोई मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल, विलोपन या संशोधन कराना चाहता है अथवा नया या संशोधित मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करना चाहता है, तो उसे आयोग द्वारा नवीनतम फार्म-6, 7 व 8 उपलब्ध कराया जाए तथा संबंधित फार्मों को भरने में उनकी सहायता की जाएगी। कहा कि नए मतदाताओं को लोकतंत्र में सार्थक सहभागिता के लिए वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने की अपील की। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो संजीव सिंह‚ ईओ अब्दुल सबुर‚ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री‚ प्रो.अरुण कुमार, मनोज कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, इंद्रभान सिंह, कमलेश प्रसाद‚ विजय शंकर राय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद के लिए कुल 7.50 लाख तिरंगा का लक्ष्य निर्धारित
Next: स्नान करते वक्त गंगा में दो छात्र डूबे, तलाश जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.