जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय संगोष्ठी कक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी,चलचित्र प्रस्तुति एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय के राजनीतिशात्र विभागाध्यक्ष प्रो.मदन गोपाल सिंहा के संयोजकत्त्व में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.शरद कुमार की अध्यक्षता में शानदार ढंग से किया गया।
कार्यक्रम को उपसंयोजक डा.अखिलेश कुमार जायसवाल,
कार्यक्रम समन्वयक अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.धर्मेंद्र यादव एवं राजनीतिशास्त्र विभाग के डॉ. अमित कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार, भौतिकी विभागाध्यक्ष डा.महेंद्र, संस्कृत विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.शुभ्रा, डा.सुनील कुमार चौधरी, चंद पाल , बिपिन कुमार, डा.अमित कुमार, अभिषेक तिवारी व भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर राम लखन यादव, सौरभ कुमार सिंह, निलेश कुमार, डॉ.मातेश्वरी प्रसाद सिंह सहित डा.ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट डॉ.अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ अरुण कुमार सिंह, अवधेश कुमार राव, प्रदीप कुमार सिंह शीला सिंह ने संबोधित किया।इस अवसर पर
सरदार वल्लभ भाई पटेल: राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत विषयक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। पटेल जी के जीवन और कार्य पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में सैकड़ों शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान भवेश सिंह यादव, द्वितीय स्थान शिवमदेश पांडेय एवं तृतीय स्थान मदन मोहन सिंह ने प्राप्त किया। जबकि भाषण प्रतियोगिता में क्रमशः सुमित कुमार प्रजापति, अनुराधा चौधरी एवं कन्हैया यादव ने प्राप्त किया। सर्व प्रथम मंचासीन गणमान्यों द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के तैल चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया गया। प्राचार्य प्रो.शरद कुमार ने सरदार पटेल को युगीन असरदार नेतृत्वकर्ता बताते हुए उनकी जन्म जयंती पर कृतज्ञ स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सरदार साहब को हम आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में देखते हैं।
कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री एवं अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.धर्मेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया तथा आभार ज्ञापन महाविद्यालय के आई.क्यू.ए.सी.प्रभारी प्रो.अरुण कुमार द्वारा किया गया।