Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उदीयमान भगवान भास्‍कर को अर्घ्य देकर सम्पन्न हुआ आस्था का महापर्व डाला छठ

ब्यूरो 31-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221031-WA0004

गाजीपुर। लोकआस्था का महापर्व डाला छठ पूरे जनपद में उत्साह पूर्वक मनाया गया। छठव्रतियों व श्रद्धालुओं ने सोमवार को उदीयमान भगवान भास्‍कर को अर्घ्य दिया।

जमानियॉ नगर के यमदाग्नि-परशुराम गंगा घाट, कपूरा गंगा घाट, कंकडवा गंगा घाट, सतुआनी गंगा घाट, मुन्नान गंगा घाट सहित ग्रामीण क्षेत्र के बडेसर गंगा घाट, चक्काबाँध गंगा घाट, कर्मनाशा नदी में बने घाट दाउदपुर, गायघाट, देवढी, घुस्का आदि गॉव व क्षेत्र के बरुइन, अभईपुर, नईबजार, असैचन्दपुर आदि गाँवो के लोग नहरो व तालाबो में घाट बनाकर परंपरागत ढंग से श्रद्धालु ब्रती महिलाओं व पुरुषों ने उदयाचल भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया।

इस दौरान नगर स्थित गंगा घाटों पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से प्रकाश व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयंसेवी संस्थाओं व समाजसेवियों ने प्रकाश व सभी आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था की गई थी।

गंगा के बढे जल स्तर के कारण समय-समय पर सुरक्षा के दृष्टिगत स्थानीय प्रशासन द्वारा ध्वनिविस्तारक यन्त्र से श्रद्धालुओं को सचेत भी किया जा रहा था। वही तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर तैनात रही तथा नाव से भी चक्रमण करती रही। हादसे से बचने के लिए गंगा में रस्सी से बैरिकेडिंग किया गया था ताकि कोई श्रद्धालु गहरे पानी में न जाये।

उदयाचल भगवान भास्कर को अर्ध्य देने के साथ ही चार दिन का लोक आस्था, विश्वास व सद्भावना का महापर्व डाला छठ संपन्न हुआ। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ छठ घाटों पर जुटनी शुरू हो चुकी थी।

वहीं छठ घाट पर रंग-बिरंगे बल्बों से आकर्षक सजावट के साथ-साथ रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के साथ ही यह महापर्व संपन्‍न हो गया। इसके बाद व्रतियों ने अपने घरों में पारण किया।

इससे पहले रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए विभिन्‍न घाटों पर आस्‍था का सैलाब उमड़ पड़ा था। छठ व्रती और उनके परिजनों ने अस्ताचल भगवान भास्‍कर को अर्घ्‍य दिया और पूजा अर्चन कर अपने घर वापस लौट गए थे। जबकि कुछ व्रती, जिन्होंने मन्नत मांगी थी, घाट पर ही रुके रहे और सोमवार की सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पूजा सम्पन्न किया।

एतिहात के तौर पर जमानियाँ एसडीएम भारत भार्गव‚ सीओ विजय आनंद शाही‚ तहसीलदार लाल जी विश्वकर्मा‚ कोतवाल वन्दना सिंह, स्टेशन चौकी प्रभारी रंजीत कुमार, नपा ईओ अब्दुल सब्बूर, कर निरीक्षक विजय शंकर राय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी लगातार चक्रमण करते रहे।
स्वयंसेवी संस्था व समाजसेवियों ने घाट पर की व्यापक व्यवस्था
स्वयंसेवी संस्थाओं व समाजसेवियों ने छठ घाट पर व्रती महिलाओं व पुरुषों के लिए सोमवार की सुवह चाय व काफी की व्यवस्था किये थे ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने डाला छठ के पावन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Next: सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माता-प्राचार्य प्रो.शरद कुमार

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.