Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरदार पटेल को जन्म जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र कर रहा नमन-लेफ्टिनेंट अंगद प्रसाद तिवारी

ब्यूरो 31-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221031-WA0015~2

कार्यक्रम को संबोधित करते

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानिया के एनसीसी प्रभाग द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

91यूपी बटालियन एनसीसी के समादेश अधिकारी कर्नल पी.के.मिश्रा के निर्देश पर कॉलेज एनसीसी कैडेटों ने एकता दौड़,निबंध प्रतियोगिता,शपथ ग्रहण और पटेल जी के जीवन से जुड़े प्रमुख उपलब्धियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा कर ज्ञानरंजन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.शरद कुमार ने कहा कि पटेल जी ने देश की समृद्धि के लिए जिस एकता अखंडता और संप्रभुता का निर्देशन किया है वह कभी रुकना नही चाहिए। इसकी जिम्मेदारी आप कैडेटों के कंधों पर है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ अंगद प्रसाद तिवारी ने राष्ट्र निर्माण में पटेल जी की भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्हें सच्चे अर्थों में भारत रत्न बताया। समारोह को हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.संजय कुमार सिंह, आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, सीनियर कैडेट विकास कुमार, कन्हैया यादव, मनीष विश्वकर्मा, आनंद कुमार, एक्स कैडेट सचिन सिंह यादव, आयशा सिंह, नौशबा खातून सहित एनसीसी के एसडी एसडब्लू छात्र सैनिकों ने सहभागिता की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सरदार पटेल आधुनिक भारत के निर्माता-प्राचार्य प्रो.शरद कुमार
Next: तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाकर जिज्ञासा ने प्रतिभा का मनवाया लोहा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

पति पर मारपीट और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
8384ec9e-ff9d-455e-848f-1924d8a62322

बरुईन से इकाना तक: रघुराज प्रताप सिंह ने रचा सफलता का नया अध्याय

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.