Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सन शाइन पब्लिक स्कूल ने प्रतिभावान पुरा छात्र को किया सम्मानित

ब्यूरो 07-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221107-WA0015

जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सन शाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय के पुरा छात्र को सम्मानित किया गया।

स्थानीय सनशाइन पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र मु० कैफ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित जेआरएफ और असिस्टेन्ट प्रोफेसर की परीक्षा 99.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्तीर्ण किया। ज्ञातव्य हो कि शैक्षिणिक सत्र 2016-17 में मु० कैफ ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित बारहवीं कामर्स की परीक्षा में गाजीपुर जनपद में प्रथम रैंक लाया था। अलीगढ़ विश्वविद्यालय से बी. काम. तथा एम. काम किया और पहले ही प्रयास में ही जेआरएफ और असिस्टेन्ट प्रोफेसर की परीक्षा उत्तीर्ण किया है। मु० कैफ के JRF और असिस्टेन्ट प्रोफेसर की परीक्षा में मिली सफलता पर सनशाइन पब्लिक स्कूल के संस्थापक चेयरमैन सर्वानन्द सिंह ने सम्मानित किया। विद्यालय के पूर्व छात्र मु० कैफ की इस सफलता से सनशाइन पब्लिक स्कूल में खुशी का वातावरण है। विद्यालय के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह एवं एच.ओ.डी. प्राइमरी विंग पूजा सिंह ने हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विजय सिंह, पूनम सिंह, सुधीर राय, महेश्वर नाथ सिंह, सदरे आलम अंसारी, बृजेश सिंह, जयप्रकाश सिंह, वलवन्त सिंह, अनिल सिंह, कामरान खान इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों संग की बैठक
Next: देव दीपावली पर हजारों दीयों से जगमगा उठा जमदाग्नि-परशुराम गंगा घाट

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.