Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

देव दीपावली पर हजारों दीयों से जगमगा उठा जमदाग्नि-परशुराम गंगा घाट

ब्यूरो 07-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20221107_202747

जमानिया(गाजीपुर)। देव दीपावली का पर्व सोमवार को नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलो में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

देव दीपावली पर्व पर देर शाम नगर स्थित जमदाग्नि-परशुराम गंगा घाट व चक्काबॉध गंगा घाट दीपकों से जगमगा उठा वही रंगोली प्रतियोगिता में बच्चीयों ने रंग-बिरंगे रंगों से रंगोली बनाकर घाट की शोभा बढ़ाई। यमदग्नि- परशुराम गंगा घाट पर 5100 दीपकों के प्रकाश का अनुपम दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानों स्वर्ग लोक पृथ्वी पर उतर आया हो।
देव दीपावली कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह व समिति के लोगों ने माँ गंगा के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर 108 बत्तियों की विशाल ज्योत से गंगा आरती किया व प्रसाद का वितरण किया। माॅ गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा जी द्वारा सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

महिलाओं, बच्चों तथा युवाओं ने गंगा घाट के प्रत्येक सीढ़ी को दीपकों से सजा दिया व विभिन्न प्रकार की दीपकों की रोशनी व बच्चीयों द्वारा रंग-बिरंगे उपकरणों से उकेरी गई रंगोली ने उकेर घाट पर अनुपम छठा विखेर दी। पर्व को यादगार बनाने के लिए युवाओं ने रंग बिरंगे पटाखे छोड़ा।
पर्व पर सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गंगा स्नान कर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किये। पर्व पर मंदिरों व घरों को दीपक की आर्कषक रोशनी से सजा दिया गया था तथा देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना की।

रंगोली प्रतियोगिता में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम छवि सेठ पुत्री राजेश सेठ, द्वितीय आर्या गुप्ता, तृतीय कलश चौरसिया, चतुर्थ कनक प्रजापति, पंचम स्थान पर नन्दिनी रही व 10 से 15 आयु वर्ग में प्रथम श्रेया वर्मा पुत्री मनोज वर्मा, द्वितीय श्रेया वर्मा पुत्री जितेन्द्र वर्मा, तृतीय सौम्या वर्मा पुत्री शिवजी वर्मा, चतुर्थ आर्या वर्मा पुत्री दिलीप वर्मा, पंचम स्थान जाह्नवी गुप्ता पुत्री मुन्ना गुप्ता ने प्राप्त किया तथा 15 से 20 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम गुनगुन वर्मा पुत्री जगदीश वर्मा, द्वितीय मोनी चौधरी पुत्री दुर्वासा चौधरी, तृतीय त्रिया शर्मा पुत्री प्रमोद शर्मा, चतुर्थ गीता प्रजापति पुत्री रामाशंकर प्रजापति, पंचम स्थान खुशी वर्मा पुत्री प्रदीप वर्मा ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि मन्नू सिंह द्वारा अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर उन्होंने कहा कि युवा बुराई को त्यागकर अच्छाई के मार्ग पर चले तथा उत्तम देश का निर्माण करे। मां गंगा सत्ता में बैठे लोगो को सद्बुद्धि प्रदान करे जिससे देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा मंहगाई से निजात मिल सके। गंगा घाट पर अधूरे पड़े कार्य को जल्द ही पूरा किया जायेगा।
उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्ष एहसान जफर, कमलचन्द बाबा, ज्योतिषाचार्य संतोष पाण्डेय, वैंकटेश्वर जायसवाल, धनश्याम जायसवाल, बंटी सिंह, मुन्ना गुप्ता, दिलीप वर्मा, अनिल यादव, सोनू जायसवाल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सन शाइन पब्लिक स्कूल ने प्रतिभावान पुरा छात्र को किया सम्मानित
Next: श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.